ब्लड प्रेशर लो रहने के दुष्प्रभाव
- फोटो : Freepik.com
लो ब्लड प्रेशर रेंज और इसके कारण होने वाली दिक्कतें
जब भी ब्लड प्रेशर की बात होती है, हम अक्सर उच्च रक्तचाप को लेकर ही चिंतित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लो बीपी भी उतना ही नहीं, कई बार उससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है?
अगर ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाए, तो शरीर के प्रमुख अंगों जैसे मस्तिष्क, किडनी और हृदय तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंचता, जिससे उनका कार्य रुक सकता है, यही स्थिति जानलेवा बन सकती है।
सामान्य ब्लड प्रेशर का रेंज 120/80 mmHg है, अगर ब्लड प्रेशर अक्सर 90/60 mmHg से कम बना रहता है तो इसे हाइपोटेंशन यानी लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है।
जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजिस्ट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, लो सिस्टोलिक बीपी (90 से कम) वाले व्यक्तियों में मृत्यु दर अधिक पाई गई। अगर ब्लड प्रेशर लगातार सामान्य से कम बना रहता है तो ऐसे मरीजों को तुरंत मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत होती है।