दवाओं की क्या जरूरत, इन चीजों में भी होता है भरपूर एंटी-एजिंग प्रभाव

अमर उजाला

Tue, 1 July 2025

Image Credit : Freepik.com

बढ़ती उम्र को रोकने, त्वचा पर इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए  एंटी-एजिंग उपाय काफी ट्रेंडिंग हैं।

Image Credit : Adobe stock
हाल ही में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के लिए कथित तौर पर एंटी-एजिंग दवाओं के दुष्प्रभावों को एक कारण माना गया।
Image Credit : इंस्टाग्राम

एंटी-एजिंग उपायों के लिए कई दवाएं चर्चा में रही हैं। पर आप प्राकृतिक तरीकों से भी इसके लाभ ले सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो त्वचा को नमी देता है। इसमें विटामिन ई और सी होता है जो त्वचा को जवां बनाए रखता है।

Image Credit : Freepik.com

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और त्वचा को क्षति से बचाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

डार्क चॉकलेट भी अच्छा उपाय है। ये फ्लैवोनॉयड्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है।

Image Credit : Freepik.com

ग्रीन-टी पीने की आदत बनाइए। इसके एंटीऑक्सीडेंट वाले प्रभाव झुर्रियां कम करते हैं और स्किन को टाइट बनाए रखते हैं।

Image Credit : Freepik.com

नट्स  जैसे बादाम, अखरोट में मौजूद विटामिन ई, ओमेगा-3 एंटी-एजिंग प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। 

Image Credit : Freepik.com

हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड होता है, इसे त्वचा संबंधी लाभ के लिए वर्षों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। 
Image Credit : Freepik.com

शरीर में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल? ऐसे करें मालूम

Adobe Stock
Read Now