फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायाब नुस्खा: 10 दिन में झटपट कम होगी बढ़ी हुई तोंद

Mon, 12 Sep 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : getty images
तोंद निकल आती है तो शरीर की खूबसूरती कम हो जाती है साथ ही ज्यादा निकले हुए पेट से कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। पर आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं क्योंकि 10 दिन में जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करके अपने निकले हुए पेट को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : getty images
जंक फूड खाना छोड़ना होगा और इसके बदले फल, सब्जियों और दाल खाने पर ज्यादा जोर देना होगा। लो-फेट डेयरी प्रॉडक्टस खाना फायदेमंद रहेगा। पेट कम करने के लिए कार्बोहाईड्रेट खाना बिल्कुल छोड़ दें।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : getty images
रोजाना 10 से 12 ग्लास पानी जरूर पिएं यह पाचन में भी मदद करेगा।

4 of 12
- फोटो : getty images
नाश्ते में 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट लें। लो कार्बोहाइड्रेट को डाइट का हिस्सा बनाए। बेहतर होगा कि 50 ग्राम दलिया खाएं।  फ्रूट और सब्जियां खाएं लेकिन 10 से 12 गिलास पानी पीना न भूलें। पेट कम करने के लिए उकड़ूं बैठ कर सांस लें और छोड़ें।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : getty images
ज्यादा से ज्यादा उबली सब्जियां खाएं। इससे ब्लड शुगर स्थिर रहेगा। फल और सब्जियां भी खाएं पर फलों में केला और सेब खाने से बचें। रोजाना एक्सरसाइज करें और साथ ही बताई डाइट को भी फॉलो करें।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : getty images
नाश्ते में सब्जियां लें और खासकर पालक खाएं। दिन में खीरा खाएं, यह भी फायदा देगा। पेट कम करने की एक्सरसाइज करना न भूलें। लेट कर अपने हाथ पीछे की तरफ करके सिर के नीचें रखें और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़कर फर्श पर रखें।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : getty images
कम फैट वाला दूध पिएं और इस दिन एक या दो केले खा सकते हैं, शरीर में जरूरी कार्बोहाईड्रेट के लिए है। सब्जियों का सूप भी पी सकते हैं और पोषक तत्वों के लिए सलाद खाएं। एक्सरसाइज में कमर के बल लेटकर घुटनों और पंजों को मोड़ें और बाहें फैलाएं पर अपनी उंगलियों को ऊपर की तरफ सीधे रखें।

8 of 12
- फोटो : getty images
हरी फलियां जरूर खाएं, फलों को खाते रहें और एक्सरसाइज करते रहें। साथ ही पानी पीना जारी रखें।

9 of 12
- फोटो : getty images
आप नाश्ते में पालक और भुना हुआ टमाटर भी खा सकते हैं। दोपहर के वक्त अगर खाने का दिल करे तो उबली हुई फूल गोभी खा सकते हैं। एरोबिक्स एक्सरसाइज कम-से-कम 30 मिनट जरूर करें।

10 of 12
- फोटो : getty images
ब्रेकफास्ट गेहूं से बने ब्रेड के साथ कर सकते हैं और सब्जियां और फल खाना बिल्कुल न भूलें। रेग्यूलर एक्सरसाइज के अलावा स्विमिंग भी आप शुरू कर सकते हैं।

 

11 of 12
- फोटो : getty images
पूरे दिन आप केवल सब्जियां खाएं जिसमे कम कैलोरी हो। इससे पाचन तंत्र ठीक रहेगा। याद रखें सही पाचन पेट कम करने के लिए जरूरी है। रोजाना 40 मिनट दौड़ें और एरोबिक्स एक्सरसाइज करते रहें।

 
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : getty images
नाश्ते में आप साबुत अनाज से बनी चीजें खाएं और फल भी खा सकते हैं। दोपहर के वक्त लो फाइबर चीजें लें। रस्सी कूदना शुरू करें यह पेट कम करने में सहायक होगी। ज्यादा तेल और ज्यादा मीठा खाने से बचें। दस दिन बाद आप अपने पेट में कमी महसूस करेंगे और पेट कम करने की एक्सरसाइज और डाइट को लगातार फॉलो करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें