फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: लंबी कार्य अवधि के कारण बढ़ रहे हैं मौत के मामले, ऐसे लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

Mon, 18 Oct 2021 01:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बहुत अधिक काम करने के नुकसान - फोटो : iStock
कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सात से नौ घंटे तक काम करने की अवधि निर्धारित की गई है। पर क्या आप भी रोजाना इससे ज्यादा देर तक काम करते हैं? अगर हां, तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक अध्ययन की रिपोर्ट में लोगों को आगाह किया है कि लंबे समय तक काम करते रहने की आदत आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है, इतना बुरा कि कुछ स्थितियों में आपकी मौत भी हो सकती है। अध्ययन के मुताबिक लगातार ज्यादा देर तक काम करते रहने की आदत  हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देती है। आंकड़ों के मुताबिक हर साल काम से संबंधित घटनाओं के कारण लगभग 2 मिलियन (20 लाख) मौतें हो जाती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि आपकी भी लंबे समय तक काम करते रहने की आदत है तो इसमें समय रहते सुधार कर लेना चाहिए। आप कुछ लक्षणों के आधार पर इस बात का पता लगा सकते हैं कि कहीं आपके काम का समय बहुत अधिक तो नहीं बढ़ रहा है। आइए आगे की स्लाइडों जानते हैं इसकी पहचान कैसे की जा सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
थकान महसूस होने का समस्या - फोटो : Pixabay
अक्सर थकावट महसूस होना
थकावट, अधिक देर तक काम करते रहने से जुड़े प्राथमिक लक्षणों में से एक है। अनुचित समय के दबाव और काम का बोझ, ओवरएकजर्सन का कारण बन सकता है। पर्याप्त आराम के बिना रोजाना लंबे समय तक काम करते रहने के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है, ऐसे लक्षण दिखते ही सावधान हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
उत्पादकता में कमी - फोटो : Pixabay
उत्पादकता में कमी महसूस करना 
प्रेरणा और प्रोत्साहन की कमी किसी व्यक्ति के कार्य की उत्पादकता को सीधे तौर प्रभावित कर सकती है। लगातार लंबे समय तक काम करते रहने के कारण चूंकि शरीर और मस्तिष्क पर दबाव और थकान दोनों बहुत बढ़ जाता है, जिससे काम करने की उत्पादकता कम हो सकती है। वर्किंग ऑवर को नियत समय से अधिक बढ़ाना कई अन्य मामलों में शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

4 of 5
लंबे समय तक काम करते रहने से संबंधित समस्याएं - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लंबी अवधि तक काम करते रहने की आदत शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। सिरदर्द, शरीर में दर्द, उच्च रक्तचाप, चिंता और अन्य परेशानियों को इसका शुरुआती लक्षण माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग तय समय से ज्यादा देर तक काम करते रहते हैं, उनमें  स्ट्रोक और हृदय रोगों से होने वाली मौतों की खतरा 29 प्रतिशत से अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग शरीर के लिए फायदेमंद - फोटो : Istock
कैसे रहें इन समस्याओं से सुरक्षित
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक समय तक काम करते रहने की आदत के कारण बर्नआउट की समस्या हो सकती है। बर्नआउट सरल शब्दों में, एक ऐसी स्थिति है जो थकावट, तनाव, और अन्य शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य जटिलताओं से परिभाषित होती है। इन समस्याओं से बचे रहने के लिए व्यायाम और मेडिटेशन के साथ पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होता है। काम के समय को निर्धारित करें और तय समय में ही काम को खत्म करने की कोशिश करें। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें