फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं कम हो रहा है वजन? कहीं आपको लिवर की बीमारी तो नहीं

Tue, 22 Apr 2025 07:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? वजन घटाने के लिए डायटिंग-एक्सरसाइज से लेकर तमाम कोशिश कर चुके हैं फिर भी वेट लॉस नहीं हो रहा है? 
विज्ञापन
1 of 5
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
वजन बढ़ना मौजूदा समय की सबसे आम समस्याओं में से एक है, इसे सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक माना जाता रहा है। अधिक वजन या मोटापा के शिकार लोगों में समय के साथ डायबिटीज-ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को वेट लॉस करने की सलाह देते हैं। पर क्या वेट लॉस करना इतना आसान है? 

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? वजन घटाने के लिए डायटिंग-एक्सरसाइज से लेकर तमाम कोशिश कर चुके हैं फिर भी वेट लॉस नहीं हो रहा है? 

कहीं ये आपके गड़बड़ लिवर की वजह से तो नहीं है?
विज्ञापन

2 of 5
लिवर की बीमारी और वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
लिवर की बीमारी और वजन बढ़ने का क्या संबंध है?

अब आपके मन में भी ये सवाल लिवर की बीमारियों का वेट लॉस से क्या संबंध है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लिवर हमारे शरीर के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिक निभाता है। ये शरीर के सबसे मेहनती अंगों में से एक है। रक्त को डिटॉक्सिफाई करने, हार्मोन्स को मैनेज करने, पोषक तत्वों का प्रोसेस करने सहित भोजन को पचाने में लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फैट का ब्रेक डाउन करके उन्हें ऊर्जा में बदलने में भी लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही कारण है कि लिवर में होने वाली समस्याओं का आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर हो सकता है।

जब आपका लिवर ठीक से काम न कर रहा हो या आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी हो तो इससे आपके लिए वजन कम करना भी काफी कठिन हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
लिवर रोग और मोटापे का खतरा - फोटो : Adobe stock photos
कैलोरी बर्न करने की क्षमता हो जाती है प्रभावित

उदाहरण के लिए जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या होती है उनका भी वजन बढ़ने लगता है।

लिवर में फैट या विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ जाने के कारण तमाम प्रकार के पोषक तत्वों के मेटाबॉलिज्म और लिवर की शरीर को डिटॉक्स करने की क्षमता कम हो जाती है। लिवर की समस्याओं के कारण शरीर में ग्लूकोज को लेवल बढ़ जाता है और हार्मोन्स भी प्रभावित होने लगते हैं।

परिणामस्वरूप, शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है, इससे वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है। यही कारण है कि अगर आपको फैटी लिवर या लिवर की कोई और भी समस्या है तो आपके लिए वजन कम करना कठिन हो सकता है।

4 of 5
इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या - फोटो : Freepik.com
शरीर में बढ़ने लगता है फैट

जब आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा होता है तो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा भी बढ़ने लगती है। लिवर की बीमारी में इंसुलिन प्रतिरोध का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसमें शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन हार्मोन को ठीक से मैनेज नहीं कर पाती हैं। इस कारण से खून में मौजूद अतिरिक्त ग्लूकोज शरीर में फैट के रूप में जमा होना शुरू हो जाता है। ये स्थिति आपके वजन को बढ़ाने लगती है। 

लिवर की बीमारियों के कारण वजन कंट्रोल में न रहने का ये भी एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिवर की कराएं जांच - फोटो : Adobe stock
लिवर स्वस्थ है या नहीं, कराएं जांच

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने के साथ अंतर्निहित बीमारियों पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आपका भी वजन नहीं घट रहा है तो एक बार डॉक्टर से मिलकर लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) करा लें, इससे लिवर की समस्याओं का पता लगाने में मदद मिलती है। समय पर इलाज होने से लिवर की बीमारी और वजन दोनों को ठीक किया जा सकता है।



--------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें