फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Study: दैनिक रूप से यह एक काम, कई गुना तक कम कर सकता है कैंसर का खतरा, अध्ययन में चौंकाने वाला दावा

Mon, 11 Apr 2022 02:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कैंसर से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए दिनचर्या की आदतों को स्वस्थ और व्यवस्थित रखना आवश्यक माना जाता है। हम क्या खाते हैं, किस तरह से दिन व्यतीत करते हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी उम्र के लोगों को नियमित रूप से  योग-व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। व्यायाम न सिर्फ आपको फिट रखने में सहायक होते हैं, साथ ही ऊर्जा के संचार को बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं हालिया अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उनमें कैंसर होने का खतरा, अन्य लोगों की तुलना में कम होता है।

कैंसर के जोखिम कारकों को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने बताया कि व्यायाम करने की आदत आंत के कैंसर के जोखिम को कम कर देती है।  'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर' में प्रकाशित इस शोध में अध्ययनकर्ताओं ने लोगों से रोजाना व्यायाम करने की अपील की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दिनचर्या की यह एक आदत संपूर्ण शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकती है। इसे अब तक शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जा रहा था, इस अध्ययन में इसके कैंसर रोधी प्रभावों के बारे में भी पता चलता है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
व्यायाम करने से कम होता है कैंसर का खतरा - फोटो : iStock
व्यायाम से रिलीज होता है एंटीकैंसर प्रोटीन
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि शारीरिक गतिविधि, स्वाभाविक रूप से रक्तप्रवाह  में एंटीकैंसर प्रोटीन, इंटरल्यूकिन-6 (IL-6) रिलीज करती है। यह प्रोटीन डैमेज कोशिकाओं को ठीक करने और उनमें कैंसर के विकास को रोकने में सहायक है। शोध में वैज्ञानिकों ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में व्यायाम के महत्व पर रोशनी डालते हुए इसे संभावित रूप से भविष्य में उपचार विकसित करने में मदद करने वाला बताया है। दैनिक रूप से शारीरिक गतिविधि आपको पूर्ण स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।
विज्ञापन

3 of 6
नियमित व्यायाम बहुत जरूरी - फोटो : pixabay
अध्ययन में क्या पता चला?
न्यूकैसल एंड यॉर्क सेंट जॉन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 50-80 की आयु वाले 16 लोगों को शामिल किया। इन लोगों में अधिक वजन या मोटापा और शारीरिक रूप से सक्रियता की कमी जैसे लाइफस्टाइल से संबंधित जोखिम कारक थे जो आंत के कैंसर का कारण बन सकते हैं। अध्ययन की शुरुआत में ब्लड सैंपल लेने के बाद सभी लोगों के लिए रोजाना  30 मिनट के लिए इनडोर व्यायाम का रूटीन बनाया गया।

4 of 6
रोजाना व्यायाम की डालिए आदत - फोटो : istock
व्यायाम से बढ़ती है इंटरल्यूकिन-6 की मात्रा
इस शोध के दौरान एक अंतराल पर लोगों के ब्लड सैंपल लेकर उसमें इंटरल्यूकिन-6 की मात्रा को मापा गया। अध्ययन के अंत में पाया गया कि सभी लोगों के रक्त में इंटरल्यूकिन-6 के स्तर में बेहतर सुधार हुआ है, जिससे उनमें कैंसर विकसित होने का जोखिम पहले की तुलना में कम हो गया। वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला अध्ययन में पाया कि व्यायाम के तुरंत बाद लिए ब्लड सैंपल में कैंसर के विकास को कम करने  वाली प्रकृति अधिक पाई गई।
विज्ञापन

5 of 6
कैंसर से बचाव में फायदेमंद है व्यायाम - फोटो : istock
आनुवंशिक जोखिमों में भी सुधार
अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि शोध इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि अगर आपमें आनुवंशिक रूप से स्थिर सेल्स की समस्या है तो भी शारीरिक गतिविधि से यह काफी हद तक ठीक हो सकता है। इसके अलावा नियमित रूप से मध्यम स्तरीय व्यायाम का अभ्यास कई तरह के डीएनए डैमेज को ठीक करने में भी मददगार हो सकता है। सभी लोगों को नियमित रूप से दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैंसर की समय पर रोकथाम जरूरी - फोटो : istock
क्या है अध्ययन का निष्कर्ष?
अध्ययन के निष्कर्ष में न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में एक्सरसाइज फिजियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ सैम ऑरेंज कहते हैं, अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि आंत के कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए व्यायाम करना सबसे बेहतर विकल्प है। रोजाना अपने स्तर का अभ्यास जरूर करना चाहिए। व्यायाम लाइफस्टाइल को सुधारने और कैंसर का कारण बनने वाले जोखिमों को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ते कैंसर के जोखिम से बचाव के लिए यह सबसे आसान और कारगर उपाय हो सकता है।


---------------
स्रोत और संदर्भ
Effect of exercise on colorectal cancer prevention and treatment

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें