शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खान-पान की पौष्टिकता पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह का नाश्ता भरपेट और पौष्टिकता से पूर्ण होना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने को अगर समय पर न खाया जाए तो यह हमारे लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। हाल में आई एक रिपोर्ट भी इसी तरफ इशारा करती है। इंडोक्राइन सोसायटी की तरफ से एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस ईएनडीओ 2021 में प्रस्तुत एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सुबह देर से नाश्ता करने वाले लोगों को टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा होता है। अमेरिका में किए गए एक अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञों ने इस रिपोर्ट को तैयार किया है।
आइए जानते हैं देर से नाश्ता करने और डायबिटीज के बीच क्या संबंध है और डॉक्टरों के मुताबिक नाश्ता करने का सही समय क्या है?