पिछले एक महीने से कोरोना संक्रमण का जोखिम वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। चीन-जापान, अमेरिका सहित कई देश इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां संक्रमितों के साथ मृतकों का भी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण से मरने वाले ज्यादातर लोगों का वैक्सीनेशन भी हो चुका था, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोरोना के इस नए खतरे से बचाने में टीकाकरण भी प्रभावी नहीं है?
वहीं कोरोना के नए वैरिएंट्स को लेकर हुए अध्ययन में बताया जाता रहा है कि ओमिक्रॉन जैसे वैरिएंट्स संक्रामक जरूर हैं, हालांकि इसके कारण गंभीर रोग विकसित होने का जोखिम कम है, ऐसे में बढ़ता मौत का आंकड़ा वैज्ञानिकों के लिए चिंताकारक है। आखिर इसकी वजह क्या है, आइए समझते हैं।