फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: डेल्टा के साथ कोरोना के इस वेरिएंट ने भी बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन और ब्राजील में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

Mon, 28 Jun 2021 07:44 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना का नया वैरिएंट लैम्बडा (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock
दुनियाभर में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट और म्यूटेशन के बाद बना डेल्टा प्लस वेरिएंट वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना का 'डेल्टा प्लस वेरिएंट' भारत में कोरोना की संभावित तीसरी लहर का कारण बन सकता है। इन सब के बीच कोरोना के एक अन्य वेरिएंट ने भी वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने कोरोना के 'लैम्ब्डा वेरिएंट' को भी काफी गंभीर बताते हुए कहा है कि इसे भी स्वास्थ्य संगठनों को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' के रूप में देखना चाहिए।
इससे पहले 15 जून, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के लैम्ब्डा वेरिएंट को 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया था। डब्ल्यूएचओ ने करीब 29 देशों में 'लैम्ब्डा वेरिएंट' के पाए जाने की सूचना दी थी। इस वेरिएंट की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका में मानी जाती है। हाल ही में शोधकर्ताओं ने दक्षिणी ब्राजील के साथ ब्रिटेन में लैम्ब्डा वेरिएंट से कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की है। हालिया रिपोर्टस में बताया गया है कि कोरोना का यह रूप तेजी से यूनाइटेड किंगडम में पैर पसार रहा है, जोकि चिंता का विषय है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़े - फोटो : ANI
ब्रिटेन में बढ़ रहे हैं लैम्बडा वेरिएंट के मामले
सबसे पहले अगस्त 2020 में  पेरू में कोरोना के लैम्ब्डा वेरिएंट का पता चला था और तब से लेकर अबतक लगभग 29 देशों में यह फैल चुका है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के इस वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कई सारे म्यूटेशन देखे गए हैं, जो इसकी ट्रांसमिसिबिलिटी यानी संक्रमकता की दर काफी अधिक बढ़ा देती है। हालिया रिपोर्टस में यूनाइटेड किंगडम में इस वेरिएंट के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में पिछले सप्ताह कोविड के डेल्टा वेरिएंट के 35204 नए मामले सामने आए हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने इसके अलावा 23 फरवरी से 7 जून तक लैम्ब्डा वेरिएंट के छह मामलों की सूचना दी है। लैम्बडा के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएचई ने इसे 'वेरिएंट अंडर इन्वेस्टिगेशन' के रूप में वर्गीकृत किया है।
विज्ञापन

3 of 5
लैमेबडा वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता - फोटो : iStock
कई देशों में पैर पसार रहा हैं यह वेरिएंट
कोरोना पर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि सबसे पहले पेरू में इस नए वेरिएंट की पहचान की गई है। इसके प्रसार को देखते हुए इसे 'ग्लोबल वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल अप्रैल से पेरू में कोविड-19 के करीब 81 फीसदी मामलों को इसी वेरिएंट से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दो महीने में चिली में कोरोना के 32 फीसदी मामलों को 'लैम्ब्डा वेरिएंट' का ही कारण माना जा रहा है। इसके अलावा अर्जेंटीना और इक्वाडोर जैसे अन्य देशों ने भी इस नए वेरिएंट के मामलों के बारे में सूचित किया है।

4 of 5
लैम्बडा से बचाव के तरीकों को जानें - फोटो : iStock
लैम्बडा वेरिएंट के लक्षणों को जानिए
पीएचई की ओर से बताया गया है कि कोरोना के इस नए वेरिएंट की जांच चल रही है। यह कितना गंभीर और संक्रामक हो सकता है, साथ ही वैक्सीन इस पर कितनी असरदार होंगी, इस बारे में जांच के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है। इस बीच ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने नए वेरिएंट से बचाव को लेकर लोगों के लिए इसके लक्षणों की एक सूची जारी की है। 
  • बुखार की समस्या।
  • लगातार खांसी आना। 
  • गंध और स्वाद न आना। 
विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमित लोगों को इनमें से कम से कम एक लक्षण का अनुभव हो सकता है। वायरस के प्रसार को रोकने और इसकी गंभीरता से बचने के लिए तत्काल और नियमित परीक्षण की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य निकायों का कहना है वैक्सीन की दो डोज को फिलहाल इस वेरिएंट पर प्रभावी माना जा रहा है। इससे गंभीर संक्रमण से बचने के साथ अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेरिएंट ऑफ कंसर्न हो सकते है लैम्बडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
स्वास्थ्य संगठनों को किया अलर्ट
शोधकर्ताओं ने इस वेरिएंट में आठ नए म्यूटेशन के बारे में जानकारी दी है। इससे पहले इसी वंश के वायरस में 19 म्यूटेशन देखा जा चुका है। इस वेरिएंट के प्री-प्रिंट अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया, कोरोना के लैम्ब्डा वेरिएंट को काफी अधिक संक्रामक माना जा रहा है। दक्षिणी ब्राजीलियाई समुदाय के साथ दुनिया के कई अन्य देशों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य संगठनों को इस दिशा में गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Lambda lineage of SARS-CoV-2 has potential to become variant of concern
First identification of SARS-CoV-2 Lambda (C.37) variant in Southern Brazil

अस्वीकरण नोट: यह लेख न्यूज मेडिकल लाइफ साइंस में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने भी इस वेरिएंट को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें