हम सब के घरों में भिंडी की सब्जी को खूब पसंद किया जाता है। बेहतरीन स्वाद के साथ भिंडी में कई सारे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं। मधुमेह जैसे रोगियों के लिए अक्सर सब्जियों का चयन करना कठिन होता है, भिंडी का सेवन करना ऐसे लोगों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि भिंडी का सेवन करने कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, के, सी और बी-6 जैसे पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। इसका सेवन कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि भिंडी विटामिन-सी और के1 का बहुत अच्छा स्रोत है। विटामिन सी पानी में घुलनशील पोषक तत्व है जो आपके समग्र प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती है। इसके अतिरिक्त, भिंडी कैलोरी और कार्ब्स में भी कम होती है, साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है। आइए आगे की स्लाइडों में भिंडी खाने से सेहत को होने वाले फायदों को बारे में जानते हैं।