फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी उपवास में बनी रहेगी ऊर्जा, व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 26 Aug 2024 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

उपवास के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान देना चाहिए ताकि अर्धरात्रि में कृष्ण जन्म के समय तक आप ऊर्जावान बने रहें और स्वास्थ्य को भी कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
1 of 5
जन्माष्टमी उपवास के नियम - फोटो : istock
Krishna Janmashtami 2024: आज यानी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर बहुत से लोग उपवास करते हैं। पूरा दिन फलाहार करते हैं और रात में 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म करने के बाद भोजन ग्रहण करते हैं। 

कई लोग उपवास में पूरा दिन कुछ नहीं खाते हैं तो कुछ लोग थाली भर के फलाहार खाते हैं। स्वास्थ्य के लिए दोनों ही नुकसानदायक है। ऐसी स्थिति में उपवास पूरा होने तक आपका शरीर कमजोर और ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है। 

उपवास के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान देना चाहिए ताकि अर्धरात्रि में कृष्ण जन्म के समय तक आप ऊर्जावान बने रहें और स्वास्थ्य को भी कोई नुकसान न हो। यहां जन्माष्टमी उपवास के लिए कुछ नियम और स्वास्थ्य संबंधित जरूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
जन्माष्टमी उपवास के नियम - फोटो : एएनआई
पर्याप्त तरल पदार्थ

जन्माष्टमी के व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। अन्य तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी का जूस, शिकंजी और नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। अगर फलों के रस का सेवन कर रहे हैं तो बिना छाने यानी फलों के रस में रेशे के साथ ही खाएं। इससे आपको फाइबर भी मिलेगा जो कि भोजन को पचाने के लिए बहुत जरूरी है। तरल पदार्थ से शरीर को जरूरी विटामिन और खनिज मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जन्माष्टमी उपवास के नियम - फोटो : Istock
खानपान की सलाह

उपवास में दूध का सेवन करते हैं तो अधिक वसा युक्त दूध पीने के बजाय डबल टोंड मिल्क पीएं। इस में वसा कम होती है और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसी तरह कम वसा युक्त दही, लस्सी और छाछ ले सकते हैं।बहुत कम मात्रा में घी में भुनी मूंगफली, कुट्टू के आटे की पूरियां खा सकते हैं। ध्यान रखें कि फलाहारी आलू, साबूदाना खिचड़ी या टिक्की भी कम घी में बनी हो। बहुत अधिक आलू के सेवन से बचते हुए लौकी की सब्जी और हलवे का सेवन कर सकते हैं। सबसे जरूरी है व्रत के दौरान घर का बना शुद्ध भोजन ही खाएं।

4 of 5
जन्माष्टमी उपवास के नियम - फोटो : istock
फल सब्जियों का सेवन

व्रत में फलों का सलाद या फ्रूट चाट खा सकते हैं। मौसमी फल जैसे केला, सेब, पपीता, खीरा आदि का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। गैर मौसमी फलों जैसे तरबूज, खरबूजा और संतरे के सेवन से बचें। सब्जियों में खीरा, टमाटर, चुकंदर, हरा धनिया और शकरकंद आदि पर सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्माष्टमी उपवास के नियम - फोटो : istock
थोड़ा- थोड़ा खाएं

उपवास के दौरान कुछ लोग पूरा दिन फलाहार करते हैं, तो वहीं कई लोग दिनभर कुछ नहीं खाते हैं। एक प्लेट भरकर फलाहारी खाना, दूध और अन्य खाद्य सामग्री स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है और वजन पर भी असर डालता है। एक साथ बहुत सारा खाने से बेहतर है कि दिनभर में तीन चार बार थोड़ा थोड़ा करके खाएं।

----------------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें