गर्मी के मौसम में धूप और लू से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए हम तमाम प्रकार के उपाय करते हैं। नींबू पानी पीना भी ऐसे ही सबसे सरल उपायों में से एक है। तेज गर्मी में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के साथ यह पाचन को ठीक रखने में सहायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान होने भी शुरू हो जाते है।
इस बार गर्मियों में ज्यादा नींबू पानी पीने से पहले आप भी इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जान लीजिए। साथ ही यह भी जानिए कि एक दिन में कितने गिलास का सेवन करना चाहिए?