फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study: इस चाय को टाइप-2 डायबिटीज में पाया गया कारगर, कुछ ही दिनों में कम होने लगता है शुगर लेवल

Mon, 07 Aug 2023 04:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड शुगर के स्तर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock
टाइप-2 डायबिटीज वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर समस्या है, साल 2021 में दुनियाभर में 529 मिलियन (करीब 53 करोड़) लोगों को इस क्रोनिक बीमारी का शिकार पाया गया था। शोधकर्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा है कि जिस गति से डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में आशंका है कि अगले 25-30 वर्षों में साल 2050 तक यह आंकड़ा बढ़कर 1.3 बिलियन (130 करोड़) से अधिक हो सकता है।

शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि हर उम्र के लोगों में इस डायबिटीज के विकसित होने का खतरा हो सकता है, इसलिए कम उम्र से ही इससे बचाव के लेकर प्रयास करते रहना आवश्यक है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखना आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा कुछ और सामान्य से प्रयास की मदद से भी बेहतर तरीके से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में लाभ मिल सकता है। इसी से संबंधित एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि कोम्बुचा-टी का सेवन करने वाले लोगों में डायबिटीज की समस्या का जोखिम कम पाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में कोम्बुचा टी से होने वाले लाभ - फोटो : istock
कोम्बुचा टी से डायबिटीज में लाभ

जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन से पता चलता है कि टाइप-2 डायबिटीज वाले जिन लोगों ने एक महीने तक किण्वित कोम्बुचा टी का सेवन किया, उनके रक्त शर्करा के स्तर में काफी बेहतर तरीके से कंट्रोल देखा गया। कोम्बुचा, बैक्टीरिया और यीस्ट से तैयार की गई टी है। चीन में 200 ईसा पूर्व से इसको इस्तेमाल में लिया जा रहा है, चीन की पारंपरिक चिकित्सा में भी इसको प्रयोग में लाया जाता रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज को कंट्रोल करने के तरीके - फोटो : iStock
बेहतर तरीके से कंट्रोल हो सकता है शुगर लेवल

फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में सोमवार को प्रकाशित इस अध्ययन में चार सप्ताह तक 12 लोगों पर अध्ययन किया गया। जिन लोगों ने प्रतिदिन करीब 220 ग्राम की मात्रा में कोम्बुचा टी का सेवन किया, उनमें ब्लड शुगर का स्तर बेहतर तरीके से कंट्रोल देखा गया। इस अधययन में शामिल लोगों की औसत आयु 57 थी, इनमें से नौ लोग इंसुलिन थेरेपी वाली भी थे।

शोधकर्ताओं ने पाया कि इस टी का सेवन करने वालों में डायबिटीज की समस्या और इसकी जटिलताओं का खतरा कम था। 

4 of 5
ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock
फास्टिंग शुगर कंट्रोल में देखे गए इसके लाभ

अध्ययन के विश्लेषण में पाया गया कि जिन लोगों ने शोध की अवधि के दौरान इस टी का सेवन किया, उनका फास्टिंग शुगर लेवल 164 मिलीग्राम से घटकर 116 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया। विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित शोध के सारांश के अनुसार, अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन भोजन से पहले रक्त शर्करा के स्तर को 70 से 130 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच रखने की सलाह देता है। ऐसे में इस टी के सेवन के माध्यम से आसानी से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं शोधकर्ता?

शोधकर्ता डैन मेरेंस्टीन कहते हैं, अभी इसकी प्रमाणिकता के लिए और अधिक अध्ययनों की आवश्यकता है, पर अब तक के परिणाम काफी आशाजनक रहे हैं। हम आगे इस बारे में और विस्तार से समझने के लिए प्रयास कर रहे हैं। चूंकि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी इसका प्रयोग पहले से ही कई प्रकार की समस्याओं के लिए किया जाता रहा है, ऐसे में ये आपके लिए काफी लाभकारी प्रभावों वाली हो सकती है।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Kombucha tea as an anti-hyperglycemic agent in humans with diabetes – a randomized controlled pilot investigation


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें