फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: आंतों की सफाई के लिए कीजिए इन चीजों का सेवन, पाचन रहेगा दुरुस्त

Fri, 22 Oct 2021 11:51 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंतों को साफ रखने के उपाय - फोटो : iStock
शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पाचन क्रिया का ठीक रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। पाचन क्रिया के माध्यम से भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण होता है, जो हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देने के लिए आवश्यक होती है। पाचन क्रियाओं के लिए लिवर के साथ आंतों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, यही कारण है कि जिन लोगों को ऐसी दिक्कतें होती हैं उन्हें आंतों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करने की सलाह दी जाती है। डॉक्टरों के मुतबिक पाचन तंत्र को स्वस्थ और बेहतर बनाए रखने के लिए आंतों को स्वस्थ और साफ रखने वाले उपाय करते रहने चाहिए।

डॉक्टरों बताते हैं, पाचन क्रिया के दौरान आंतों में भोजन के अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। यही कारण है कि समय-समय पर आंतों को साफ रखने के उपाय करते रहने की जरूरत होता है। आंतों को साफ रखने के लिए कई प्राकृतिक उपाय बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, जिन्हें प्रयोग में लाते रहना  लाभदायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइबर वाले भोजन खाएं - फोटो : Pixabay
आहार में बढ़ाएं फाइबर की मात्रा
पेट को स्वस्थ रखने के लिए आहार में फाइबर की मात्रा को बेहतर बनाए रखना आवश्यक होता है। आंतो की सफाई के साथ पाचन क्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आहार में फलों या सब्जियों के जूस को शामिल किया जा सकता है जो फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके लिए सेब, केले, गाजर, ब्रोकली जैसी चीजों का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पानी पीने के फायदे - फोटो : istock
खूब पानी पिएं
पानी पीना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है, यह आंतों से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक है। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आंतों को साफ रखने के लिए पानी में नमक मिलाकर पीना भी लाभदायक हो सकता है।

4 of 5
जूस पीजिए - फोटो : Pixabay
फलों औऱ सब्जियों के जूस
डॉक्टरों के मुताबिक आंतों को साफ रखने के लिए पेय पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए, इसमें सब्जियों के जूस का सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आंतों की साफ सफाई के लिए लौकी, गाजर, चुकंदर, करेला और पालक के मिक्स जूस का सेवन ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्बल टी के लाभ - फोटो : Pixabay
हर्बल टी है बेहद फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आंतों को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर्बल टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। साइलियम, एलोवेरा, मार्शमैलो आदि  में लैक्सेटिव की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन को ठीक रखने के साथ मल त्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाती है। इसमें ग्रीन-टी का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें