फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया इस वजह से तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, जानें कब तक नियंत्रण में आने की है उम्मीद?

Tue, 06 Apr 2021 03:26 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
देश में नोवेल कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 96,982 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

इस तरह से अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1.26 करोड़ हो गई है। सितंबर में कोविड के मामलों में आई कमी के बाद दोबारा से हो रही इस तरीके की बढ़ोतरी ने आम जनता के साथ-साथ सरकार को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर जब एक समय ऐसा लग रहा था कि देश ने कोविड की लड़ाई जीत ली है, तो आखिर दोबारा इतनी तेजी से मामलों के बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों बढ़ने लगे हैं मामले?
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोविड कॉटैक्ट ट्रेसिंग प्रभारी डॉ अनिल डोंगरे ने एक बातचीत के दौरान बताया कि कोरोना के वायरस को बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण की जरूरत होती है। चूंकि अक्टूबर-नवंबर में तापमान में गिरावट आ जाती है जो वायरस के बढ़ने के लिए अनुकूल होता है। अब जैसे ही तापमान फिर से बढ़ने लगा है उसी के साथ वायरस के प्रसार में भी तेजी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

3 of 6
covid 19 test - फोटो : iStock
डॉ अनिल बताते हैं कि मामलों के दोबारा से बढ़ने का एक कारण यह भी है कि लोगों में कोविड के यूके जैसे दूसरे स्ट्रेनों की भी पुष्टि हो रही है। रोचक बात यह है कि जिन लोगों में यूके जैसे स्ट्रेन की पुष्टि हुई उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। इसका मतलब होता है कि लोग अन्य तरीकों से नए स्ट्रेनों के शिकार हो रहे हैं। हमें 100 लोगों के सैंपल में 6 लोगों में यूके स्ट्रेन देखने को मिले हैं, यह सिर्फ एक शहर की बात है, ऐसे देश में कितने लोग संक्रमित हुए होंगे।

4 of 6
- फोटो : PTI
लोगों की लापरवाही भी एक कारण
कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने एक बैठक बुलाई थी। इसमें अधिकारियों ने जानकारी दी कि एक बार कोरोना के मामले कम होने के बाद लोगों ने लापरवाही करनी शुरू कर दी थी, जिसके कारण भी मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। सही से मास्क न पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करना और लोगों का दोबारा से एक दूसरे से बिना एहतियात बरते मिलने के कारण भी मामले फिर से बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
mask - फोटो : अमर उजाला
कब तक स्थिति नियंत्रित होने की उम्मीद?
डॉ अनिल बताते हैं कि चूंकि यह मौसम वायरस के बढ़ने के लिए अनुकूल है, ऐसे में फिलहाल मामले और बढ़ते देखे जा सकते हैं। एक बार जब मई-जून में तापमान बढ़़ेगा, उस समय दोबारा से मामलों में गिरावट देखने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल तब तक लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस लहर से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या करना चाहिए?
विशेषज्ञों के मुताबिक सरकार द्वारा वायरस की रोकथाम के लिए बताए गए सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। मास्क को सही तरीके से लगाएं, मास्क को साफ रखें। इसके अलावा मास्क को लगाते और उतारते समय हाथों की सफाई का ध्यान रखें। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें