शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में सुधार करना क्यों जरूरी है, इसके बारे में हम सभी अक्सर पढ़ते-सुनते रहते हैं। असल में दिनचर्या और खान-पान की गड़बड़ी को मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही क्रॉनिक बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। यानी बीमारियों से बचे रहना है तो डाइट को ठीक रखना, किस समय पर क्या खाना है इसका ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
यहीं आपके लिए मदद करता है 30-30-3 रूल, जिसकी मदद से आप डाइट और लाइफस्टाइल में सामान्य से बदलाव करके मेटाबॉलिज्म, वजन और मांसपेशियों की ताकत में विशेष सुधार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिन की शुरुआत अगर अच्छी हो जाए, तो पूरा दिन आप एनर्जी से भरे हुए रहते हैं। सुबह के खानपान को लेकर अक्सर लोग कई सारी गलतियां करते हैं। हम अक्सर या तो ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, या फिर बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं। इसके कारण पाचन और वजन दोनों बिगड़ने लग जाता है।
क्या हो अगर सिर्फ एक सिंपल रूटीन अपनाकर आप शरीर को स्वस्थ और फिट रख सकें?