फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: डॉक्टर, डेंगू के मरीजों को देते हैं कीवी खाने की सलाह, जानिए इस फल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू से रिकवरी के लिए आहार रखें स्वस्थ - फोटो : istock
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में डेंगू से संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी चिंता बढ़ाने वाली है। डेंगू के कई मामले न सिर्फ गंभीर रोगों का कारण हो सकते हैं, साथ ही इसके मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने में भी कई बार लंबा समय लग सकता है। डेंगू से तेज रिकवरी के लिए डॉक्टर कीवी खाने की सलाह देते हैं, कीवी में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ाने के साथ कई प्रकार के और भी स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। कीवी फल को अध्ययनों में बहुत सारे विटामिन्स, खनिज और शक्तिशाली प्लांट बेस्ड यौगिकों से भरपूर पाया गया है, जो शरीर को प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

कीवी में विटामिन सी, के, ई के साथ फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम और प्रोटीन की भी मात्रा होती है, जिसकी शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने की लिए जरूरत होती है। डॉक्टरों ने पाया कि डेंगू के शिकार रोगी इस फल के सेवन से तेजी से रिकवरी पा सकते हैं। कीवी में मौजूद विटामिन-सी शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है जो ऑक्सीडेटिव डैमेज के खिलाफ कोशिकाओं की रक्षा करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में सहायक है।

आइए जानते हैं कि इस फल के सेवन से शरीर को और किस-किस प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
कीवी के फायदे - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है कीवी

बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर शरीर में कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देता है, इससे सबसे ज्यादा नुकसान हृदय को होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी खाने से हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। विशेष रूप से यह उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार फल हो सकता है। 118 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि कीवी खाने से ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कीवी फल पाचन के लिए लाभकारी - फोटो : Pixabay
कीवी के पाचन में लाभ

कीवी फल को पाचन विकारों से बचाने वाले कारगर फलों में से एक माना जाता है, इसका मुख्य कारण इसमें पाया जाने वाला फाइबर है। अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी में लगभग एक-तिहाई घुलनशील और दो-तिहाई अघुलनशील फाइबर होता है। घुलनशील फाइबर रक्त शर्करा के नियमन और हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। ये आंत के गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी मददगार है जिससे पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

4 of 5
इम्युनिटी को कैसे बेहतर करें - फोटो : Pixabay
इम्युनिटी बढ़ाता है कीवी फल

सेलुलर फ़ंक्शन के लिए विटामिन-सी महत्वपूर्ण है और यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। कीवी फल को विटामिन-सी का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर रखने में सहायता प्रदान करता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि एक कप कीवी से शरीर के लिए आवश्यक विटामिन-सी की अधिकतर जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। यह संक्रमण, सामान्य सर्दी और फ्लू जैसी दिक्कतों को भी दूर करने में आपके लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैंसर की रोकथाम के लिए क्या खाएं? - फोटो : Pixabay
कीवी में कैंसर की रोकथाम वाले गुण

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान ने अध्ययनों में पाया कि शरीर में मुक्त कणों की अधिकता डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती हैं जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कीवी शरीर को कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है जो इन मुक्त कणों को अप्रभावी करने में सहायक है। इसके अलावा, शोध से पता चला है कि जो लोग फाइबर का सेवन अधिक करते हैं, उनमें कोलोरेक्टल कैंसर विकसित होने की आशंका कम होती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें