नियमित व्यायाम देता है राहत
- फोटो : iStock
ध्यान रखने लायक बातें
* 40 वर्ष की उम्र के बाद नियमित चैकअप जरूरी है। इससे आपको शरीर की स्थिति का पता चलता रहेगा
* यदि डॉक्टर आपमें टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में कमी डायग्नोज करते हैं तो डॉक्टर से पूछें कि यह सामान्य इलाज से ठीक हो सकेगी या इसके लिए हार्मोन थैरेपी लेनी होगी
* हार्मोन थैरेपी कुछ मामलों में बहुत मददगार हो सकती है लेकिन इसके साथ कई दिक्कतें भी जुड़ी हैं। इसलिए इसका उपयोग बहुत सोच समझकर और विशेषज्ञ से परामर्श से ही करें
* डिप्रेशन, तनाव, कॉन्सन्ट्रेशन में कमी, फोकस न कर पाना, चिड़चिड़ापन, आदि जैसे लक्षण भी सामने आते हैं, इनको लेकर सतर्क रहें और काउंसिलिंग या थैरेपी लें
* नियमित व्यायाम, संतुलित व पौष्टिक खान-पान व पूरी नींद लें। इससे शरीर को भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर मजबूत बनाने में मदद मिलेगी