फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2026: रोज बीपी-शुगर की दवा लेने वाली महिलाएं कैसे रखें करवा चौथ का व्रत? जानिए डॉक्टर की सलाह

Tue, 27 Oct 2026 05:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2026: रोज दवा लेने वाली महिलाओं को करवा चौथ व्रत से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। दवा खुद से बंद न करें और न ही समय बदलें। अगर आप बीपी-शुगर के मरीज हैं तो जान लीजिए आपके लिए क्या सावधानियां जरूरी हैं?
विज्ञापन
1 of 4
व्रत की सावधानियां - फोटो : Amarujala.com/AI
करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, करवा चौथ के व्रत के साथ सभी महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए। करवा चौथ पर व्रत करने वाली कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें रोज सुबह या शाम दवा लेनी पड़ती है। थायरॉइड की परेशानी हो या डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कई दूसरी समस्याएं इसमें बिना गैप के दवा लेते रहना जरूरी होता है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दवा लेने वाले लोग करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं? आइए इस बारे में विशेषज्ञ से जान लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
व्रत करने को लेकर सावधानी - फोटो : Adobe Stock Photos
पहले से बीमार लोगों के लिए व्रत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को पहले से डायबिटीज-बीपी या किसी अन्य तरह की क्रॉनिक बीमारी है उन्हें अपनी सेहत को लेकर बहुत अलर्ट रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के व्रत न करें।
 
  • रोज दवा लेने वाली महिलाएं कैसे व्रत कर सकती हैं, यह महिला की बीमारी और दवा के प्रकार पर निर्भर करता है।
  • कुछ दवाएं खाली पेट लेनी होती हैं, जबकि कुछ को भोजन के साथ लेना जरूरी होता है। ऐसे में अपनी मर्जी से दवा छोड़ना, दवा का समय बदलना नुकसानदेह हो सकता है।
  • इसलिए व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना और दवाओं का सही समय समझना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
दवाओं के इस्तेमाल को लेकर सावधानी जरूरी - फोटो : Freepik.com
रोज दवा लेने वाले व्रत से पहले क्या करें?

जनरल फिजिशियन डॉक्टर शेखर रंजन बताते हैं, अगर आप रोजाना कोई दवा लेती हैं, तो व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से पूछें कि दवा का समय बदलना सुरक्षित है या नहीं? हर दवा का नियम अलग होता है। जैसे थायरॉइड की कुछ दवाएं खाली पेट लेने की सलाह दी जाती है, जबकि दूसरी दवाओं को भोजन के साथ लेना जरूरी होता है। कुछ दवाओं को खाली पेट खाने या बिना कुछ खाए पिए खाने से आपके लिए परेशान बढ़ सकती है।
 
  • दवाओं में कभी भी खुद से गैप न करें या बिना डॉक्टर की सलाह के उसमें कोई बदलाव भी न करें।
  • जिन लोगों को अक्सर हाई शुगर या हाई बीपी रहता है, उन्हें ज्यादा देर तक खाली पेट रहने या दवाओं में गैप करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
डायबिटीज में व्रत को लेकर सावधानी - फोटो : Freepik.com
किन मरीजों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों में लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर कम या ज्यादा हो सकती है। वहीं इंसुलिन और कुछ अन्य दवाएं लेने वालों में शुगर कम होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे लोगों को नियमित रूप से दवाओं के साथ खान-पान पर भी विशेष ध्यान देते रहना जरूरी होता है।
 
  • वहीं, हाई बीपी के मरीजों को दवा का नियमित सेवन और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच जरूरी है।
  • अगर व्रत के दौरान चक्कर, कंपकंपी, ठंडा पसीना आने बेहोशी या बहुत ज्यादा कमजोरी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सहायता लें। 

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: ये रूपायन में प्रकाशित कंटेट है। अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें