भारत में कोरोना का संक्रमण
- फोटो : iStock
भारत में कोरोना की स्थिति
इंडियन सार्स-सीओवी-2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (INSACOG) की रिपोर्ट के मुताबिक देश में JN.1 वैरिएंट के कुल 1,513 मामले हैं। कई राज्यों में JN.1 वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामलों में उछाल दर्ज किया गया है हालांकि दैनिक मामलों में अब काफी कमी आ गई है। 31 दिसंबर को एक दिन में 840 से अधिक मामले सामने आए थे, हालांकि पिछले एक सप्ताह से दैनिक मामले घटकर प्रतिदिन 200-300 के बीच रह गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 203 कोविड-19 के मामलों देखे गए, जबकि सक्रिय केसलोड 2,034 दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में दो मौतें भी हुई हैं, हालांकि देश में कोरोना की स्थिति अब काफी नियंत्रित है।