फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटहल के सेवन से होंगे जबरदस्त फायदे, वजन कम करने के साथ बढ़ाएगा इम्यूनिटी

Sat, 12 Jun 2021 04:05 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कटहल की सब्जी खाने से चमत्कारिक फायदे मिलते होते हैं - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसके शाकाहारी लोगों का नॉनवेज कहा जाता है इसके पीछे वजह सिर्फ इसका स्वाद नहीं है बल्कि इससे होने वाले सेहत लाभ भी हैं। कटहल के सेवन से शरीर को थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन, जिंक, विटामिन ए और सी प्राप्त होते हैं। यह सभी तत्व शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। कटहल की सब्जी खाने से चमत्कारिक फायदे मिलते होते हैं। वर्तमान में बहुत जरूरी है कि शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर न रहे। कटहल से मिलने वाले विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने का काम करते हैं। इसके अलावा भी कई सारी समस्याओं का उपचार करने में कटहल बहुत लाभकारी साबित होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कटहल का सेवन करने से और कौन- कौनसे फायदे पहुंच सकते हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
चिकित्सक भी हार्ट के मरीजों को कटहल खाने की सलाह देते हैं - फोटो : iStock

दिल की सेहत 
कटहल की सब्जी खाना दिल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। कटहल में पौटैशियम पाया जाता है जो कि हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। चिकित्सक भी हार्ट के मरीजों को कटहल खाने की सलाह देते हैं इसलिए इसका सेवन जरूर करें। सप्ताह में एकबार घर पर कटहल जरूर बनवाएं।

विज्ञापन

3 of 5
हमारे शरीर में चर्बी को बढ़ने नहीं देते हैं - फोटो : pixa

वजन कम करे
जो लोग लंबे समय से वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कटहल का सेवन जरूर करना चाहिए। कटहल में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर में चर्बी को बढ़ने नहीं देते हैं। इसमें रेसेवेरेट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो कि वजन कम करने में बहुत हद तक सहायता करता है इसलिए अपने आहार में पके हुए कटहल को जरूर शामिल करें।  

 

4 of 5
लोगों से कोरोना दूर ही रहता है - फोटो : Pixabay

रोग-प्रतिरोधक क्षमता
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाया जाए क्योंकि अच्छी रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों से कोरोना दूर ही रहता है और यदि उन्हें कोरोना हो भी जाता है तो इससे ठीक होना उनके लिए आसान रहता है इसलिए कटहल खाकर आप आसानी से अपनी कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट में छाले होने पर भी इसे खाने से आपको लाभ पहुंचेगा - फोटो : social media
पाचनतंत्र को अच्छा रखे
अगर आप लंबे समय से पाचनतंत्र को लेकर परेशान रहते हैं और यदि आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है तब भी कटहल का सेवन साबित हो सकता है। पेट में छाले होने पर भी इसे खाने से आपको लाभ पहुंचेगा। आप कटहल की यदि सब्जी नहीं खाना चाहते हैं तो आप इसे पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें