Medically Reviewed by Deepika Garg
श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष
बवासीर एक बहुत ही पीड़ादायी समस्या है। एक उम्र के बाद कई सारे लोग इससे परेशान रहते हैं। बवासीर हो जाने पर मल त्यागने में कठिनाई तो होती ही है, पेट में भी भीरीपन और दर्द बना रहता है। ज्यादा दिनों तक यदि कब्ज की समस्या बनी रहती है तो कभी भी बवासीर हो सकता है। बवासीर होने पर यदि आप सही आहार का सेवन करें तो आपको राहत मिल सकती है, जल्द ही आप ठीक हो सकते हैं। बवासीर को ठीक करने के लिए दवाओं का सहारा तो लिया जाता ही है लेकिन यदि आप अपने डाइट प्लान का विशेष ध्यान रखें तो आपके लिए स्वस्थ होना और भी आसान हो जाता है। ऐसे में आपके लिए बहुत आवश्यक है कि आप अपने भोजन में अधिक से अधिक फाइबर लेंं। फाइबर में अघुलनशील फाइबर लेने की गलती न करें, ये आपके मल को कठोर बना सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए बवासीर का डाइट प्लान किस प्रकार होना चाहिए।