Obesity in Children: भारत में बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, और ये एक गंभीर समस्या बन रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, विश्वभर में 124 मिलियन बच्चे और किशोर मोटापे से प्रभावित हैं। भारत में भी शहरी क्षेत्रों में बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है, जिसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें मुख्य कारणों की बात की जाए तो अनहेल्दी खानपान, सेडेंटरी जीवनशैली और स्क्रीन टाइम का अधिक उपयोग प्रमुख कारण हैं।
मोटापा न केवल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, हड्डियों की समस्या और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है। ऐसे में माता-पिता के लिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों के मोटापे को नियंत्रित करने के दौरान माता-पिता को कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।