दुनियाभर में केले का सेवन तमाम प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। केला को बेहद सेहतमंद और स्वादिष्ट फल माना जाता है, इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो पाचन, हृदय स्वास्थ्य और वजन को नियंत्रित रखने में सहायक माने जाते हैं। केले में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, यही कारण है कि पेट को ठीक बनाए रखने में इस फल के सेवन के फायदे हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि 100 ग्राम केला खाने से कैलोरी (89), पानी (75%), प्रोटीन (1.1 ग्राम), कार्ब्स (22.8 ग्राम), शुगर (12.2 ग्राम), फाइबर (2.6 ग्राम) और फैट (0.3 ग्राम) प्राप्त किया जा सकता है। कई अध्ययनों में रोजाना केला खाने को सेहत के लिए विशेष लाभदायक बताया गया है। आइए आगे की स्लाइडों में केला खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही फायदों के बारे में जानते हैं।