खट्टे फल खाने के फायदे
- फोटो : Freepik.com
नींबू और संतरा हो सकते हैं फायदेमंद?
नींबू और संतरा आयरन के स्रोत नहीं हैं, बल्कि इनमें विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, हालांकि ये शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह भोजन में मौजूद नॉन-हीम आयरन यानी मुख्य रूप से पौधों से मिलने वाले आयरन के शरीर में अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए दाल, चना, राजमा, हरी सब्जियों या अन्य आयरन वाले भोजन के साथ नींबू या विटामिन-सी वाली दूसरी चीजें लेना फायदेमंद हो सकता है।
- आयरन शरीर के लिए जरूरी खनिज है और इसकी कमी से आयरन-डिफिशिएंसी एनीमिया हो सकता है।
- मांस-मछली से मिलने वाला हीम आयरन शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है, जबकि दाल-बीन्स, नट्स और सब्जियों से मिलने वाला नॉन-हीम आयरन आसानी से अवशोषित नहीं हो पाता है।
- इसलिए शाकाहारी भोजन में विटामिन-सी वाली चीजों को शामिल करना जरूरी माना जाता है।