न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के खतरे
- फोटो : Freepik.com
कौन से लक्षण बार-बार हों तो हो जाएं सावधान
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लगातार या बढ़ता हुआ सिरदर्द, बार-बार चक्कर आना, हाथ-पैर सुन्न होना, कमजोरी, चलने में लड़खड़ाहट या बिना वजह दौरे पड़ना संकेत हो सकता है कि आपको कोई न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। ऐसी स्थिति में जांच कराना बहुत जरूरी हो जाता है।
- कुछ बीमारियों में लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं, जबकि कुछ स्थितियों में अचानक गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
- अचानक चेहरा टेढ़ा हो जाए या बोलने में दिक्कत हो तो ये आपात स्थिति हो सकती है जिसमें तुरंत डॉक्टर की मदद लेना जरूरी है।
- अचानक चेहरे का टेढ़ा होना, एक हाथ या पैर में कमजोरी या सुन्नपन, बोलने में दिक्कत हो या चलने-बैलेंस बनाने में दिक्कत हो रही हो तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। ये स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं।