Iron Deficiency Symptoms: अक्सर लोगों को थकान या कमजोरी की समस्या होती है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा होना बहुत आम बात है। कई बार लोग शरीर में कमजोरी होना और सिर घूमने को आयरन की कमी के तौर पर देखते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि सिर घूमना या शरीर में कमजोरी होना, आयरन की कमी के ही लक्षण हों, क्योंकि ये संकेत तो डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के भी हो सकते हैं। ऐसे शरीर में आयरन की कमी होने के और भी कई संकेत हैं, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आयरन एक ऐसा महत्वपूर्ण खनिज है जिसकी कमी आपके पूरे शरीर पर व्यापक और अक्सर अनदेखे प्रभाव डाल सकती है।
हमारे शरीर के लिए आयरन बेहद जरूरी है क्योंकि यह हीमोग्लोबिन का एक अहम हिस्सा है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है। जब शरीर में पर्याप्त आयरन नहीं होता, तो हीमोग्लोबिन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता, जिससे अंगों और ऊतकों तक ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसे ही आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया कहते हैं। इसके लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और अक्सर लोग उन्हें पहचान नहीं पाते, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। आइए हम उन चार अन्य लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिससे ये पता चलता है कि आपके शरीर में आयरन की है।