मौजूदा समय में लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ गया है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए सभी उम्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का जोखिम वैसे तो पुरुषों और महिलाओं दोनों को होता है, पर कुछ आदतें पुरुषों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करती देखी गई हैं। पुरुषों की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक आर्थिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस क्रम में स्वास्थ्य पर ध्यान देना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि बिना बेहतर स्वास्थ्य के कुछ भी संभव नहीं है।
डॉक्टर्स कहते हैं, पुरुषों में कई ऐसे आदतें देखी गई हैं, जो उन्हें शारीरिक-मानसिक रूप से कमजोर और बीमार बना रही हैं, इनमें से कई आदतों पर तो अक्सर ध्यान भी नहीं दिया जाता है। कुछ गड़बड़ आदतें न सिर्फ गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती हैं, साथ ही इससे जीवन की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है।
आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जिनसे सभी पुरुषों को दूरी बनाकर रखनी चाहिए।