फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: कंजंक्टिवाइटिस ही नहीं, दिल्ली में इन दो संक्रामक बीमारियों के भी बढ़ रहे हैं केस, हो जाएं अलर्ट

Thu, 03 Aug 2023 12:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संक्रामक बीमारियों का जोखिम - फोटो : iStock
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों आंखों में संकमण की समस्या (कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आइज) काफी तेजी से बढ़ती देखी जा रही है। डॉक्टर कहते हैं, अस्पतालों में आंखों की कई समस्याओं जैसे लालिमा, खुजली, दर्द, जलन-चुभन के साथ लोग आ रहे हैं। दिल्ली में पिछले दिनों हुई तेज बारिश और बाढ़ ने इस प्रकार के संक्रमण के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को आई फ्लू से बचाव को लेकर सावधानियां बरतते रहने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल्ली में कंजंक्टिवाइटिस का खतरा तो है कि साथ में कुछ और प्रकार की संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ते हुए देखा जा रहा है। बाढ़ की स्थिति ने रोगजनकों के खतरे को बढ़ा दिया है, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उनमें इसके कारण बीमारियों के विकसित होने का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
संक्रामक बीमारियों का जोखिम - फोटो : iStock
संक्रामक बीमारियों का बढ़ता जोखिम

बाढ़ और दूषित जल ने संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ी दिया है। दूषित जल के कारण पाचन स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें बढ़ रही हैं। साथ ही इन दिनों जलजमाव की स्थिति भी है जो  मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती है। यही कारण है कि इन दिनों कई प्रकार की मच्छर जनित बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ आंखों की समस्या ही नहीं इन बीमारियों से बचाव को लेकर भी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में डेंगू संक्रमण - फोटो : istock
डेंगू के बढ़ रहे हैं केस 

कंजंक्टिवाइटिस के अलावा इन दिनों दिल्ली में डेंगू के मामले भी बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी में डेंगू के खतरनाक स्ट्रेन टाइप-2 के मामले देखे गए हैं। जांच के लिए भेजे गए 20 सैंपल्स में से 19 में डेंगू के टाइप-2 स्ट्रेन से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस स्ट्रेन के संक्रमण की स्थिति गंभीर रोगकारक हो सकती है, जिसमें रोगियों में रक्तस्रावी बुखार होने का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में इसके मामले और भी अधिक हो सकते हैं।

4 of 5
पेट में संक्रमण क समस्या - फोटो : iStock
स्टमक फ्लू के मामले

राज्य के बाढ़ प्रभावित कई हिस्सों में लोगों में स्टमक फ्लू के केस बढ़ते हुए देखे गए हैं। पेट में संक्रमण की स्थिति डायरिया, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त जैसे लक्षणों का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दूषित जल के कारण पाचन में गड़बड़ी के साथ लिवर से संबंधित बीमारियों का भी खतरा रहता है जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संक्रामक बीमारियों से करें बचाव - फोटो : istock
कैसे रखें सेहत का ख्याल?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बरसात के इस मौसम में वातावरण की आद्रता तमाम प्रकार का वायरस और बैक्टीरिया को बढ़ावा देने वाली होती है, यही कारण है कि इन दिनों अस्पतालों में संक्रमण के शिकार रोगियों की संख्या काफी बढ़ रही है। मच्छरों के काटने से बचाव के साथ, इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करते रहना बहुत आवश्यक है। बीमारियों से बचाव के लिए सेहत को लेकर गंभीरता बरतना बहुत आवश्यक है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें