ब्लड कैंसर यानी रक्त कैंसर, जिसे ल्यूकेमिया भी कहा जाता है, एक जानलेवा बीमारी है। भारत में प्रतिवर्ष इसके 10 लाख के करीब मामले सामने आते हैं। दरअसल, ब्लड कैंसर शरीर के रक्त को दूषित करता है और इंसान को इतना बहुत अधिक कमजोर बना देता है कि उसकी मौत भी हो जाती है। दरअसल, इस कैंसर की वजह से शरीर में खून बनने की प्रक्रिया रूक जाती है और कोशिकाएं अपना काम ठीक से नहीं कर पाती हैं। अगर शुरुआत में ही इसके लक्षणों का पता लगाकर उसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो इस बीमारी से पीड़ित कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। आइए जानते हैं ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में...