फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine: कोरोना के टीके पर खुशखबरी, भारत पहुंची रूसी वैक्सीन की पहली खेप

Thu, 12 Nov 2020 10:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Twitter@RusEmbUSA
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार है। रूस ने अगस्त में दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) को मंजूरी देकर दुनिया को चौंका दिया था। हालांकि इस वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल अबतक पूरा नहीं हुआ है और रूस में आपातकालीन अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाने लगी है। वहीं, भारत में दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज इस वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है। देश में इस वैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल किया जाना है। खबर है कि इसके लिए वैक्सीन की खेप भारत पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी कोरोना वैक्सीन Sputnik-V की पहली खेप भारत आ गई है। हाल ही में फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज को रूसी कोरोना वैक्सीन के भारत में ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिली थी। डॉ. रेड्डीज और स्पुतनिक-वी के वाहन से उतारे जा रहे छोटे कंटेनरों का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद इस संभावना को बल मिला। 

विज्ञापन

3 of 6
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic / Amar Ujala
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि रूसी वैक्सीन भारत में आ चुके हैं और जल्द ही इसके क्लीनिकल ट्रायल भी शुरू हो जाएंगे। मालूम हो कि भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज जल्द ही भारत में स्पुतनिक-वी के दूसरे और तीसरे चरण का अडेप्टिव क्लिनिकल ट्रायल शुरू करेगी। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि रूस के गामेलिया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड ने एक दिन पूर्व ही वैक्सीन के सबसे ज्यादा प्रभावी होने की घोषणा की थी। अमेरिकी कंपनी फाइजर की ओर से उसकी वैक्सीन के 90 फीसदी प्रभावी होने के बाद रूस ने दो कदम आगे बढ़ते हुए अपनी वैक्सीन Sputnik-V को 92 फीसदी प्रभावी होने का दावा कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पुतनिक-वी वैक्सीन का मल्टी-सेंटर और रैंडम अध्ययन किया जाएगा। इसमें  सुरक्षा और इम्यूनोजेनिक अध्ययन शामिल होंगे। बता दें कि सितंबर में जब डॉ. रेड्डी ने भारत में इस वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल और वितरण के लिए रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) के साथ साझेदारी की थी। साझेदारी के तहत, आरडीआईएफ डॉ. रेड्डी को विनियामक अनुमोदन पर वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फिलहाल वैक्सीन पर जारी रेस में एक बार फिर से रूस ने खुद को अन्य देशों से आगे साबित करने की कोशिश की है। स्पुतनिक-वी की सफलता को लेकर अन्य वैक्सीन कैंडिडेट्स से आगे निकलने का उसने दावा किया है। रूस का यह दावा अगर सही है तो एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार कर रही दुनिया के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है।

Russia’s Sputnik V vaccine is 92% effective at protecting people from COVID-19 according to interim trial results, the country’s sovereign wealth fund said today: Reuters
— ANI (@ANI) November 11, 2020

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें