फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंध सूंघने में नाक ही नहीं ये अंग भी आता है काम, वैज्ञानिकों की नई खोज

Wed, 19 Jun 2019 01:32 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गंध - फोटो : pixabay
मनुष्य किसी भी चीज की गंध को सिर्फ नाक से ही नहीं सूंघता बल्कि जीभ का भी उपयोग करता है। वैज्ञानिकों ने एक नए खोज में यह दावा किया है। फिलाडेल्फिया में मोनेल केमिकल सेंस सेंटर के सेल बायोलॉजिस्ट डॉक्टर मेहमेट ओज्डेनर का कहना है कि इंसान, जीभ से भी किसी गंध को सूंघ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
जीभ से भी गंध सूंघ सकता है इंसान - फोटो : pixabay
इस खोज के लिए वैज्ञानिकों ने मनुष्य के गंध को सूंघने का अध्ययन किया। ओज्डेनर कहते हैं कि मनुष्य के संघूने पर अध्ययन करने का ख्याल उन्हें तब आया जब उनके 12 साल के बच्चे ने सांप की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सांप अपने आस-पास की गंध को सूंधने के लिए अपनी जीभ को बाहर निकालता है। 
 

 

विज्ञापन

3 of 4
bad smell

ओज्डेनर का कहना है कि सांप सीधे जीभ से गंध को नहीं सूघता। सांप, जीभ का उपयोग गंध वाले अणुओं को अपने मुंह तक लाने के लिए करता है। लेकिन मनुष्य सीधे जीभ से भी गंध को सूंघ सकता है।
 

विज्ञापन

4 of 4
mans nose - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा कि इस शोध को करने के लिए पुराने शोधों की भी सहायता ली गई । पहले का विचार था कि गंध और स्वाद की दो इंद्रियां पहले दिमाग से मिलने की जगह मुंह से मिलती हैं। उनका कहना है कि यह बात तो पुराने शोधों में भी सामने आई है कि खाने और पीने वाली चीजों की तेज गंध इंसान की नाक को बंद कर देती है। इसकी वजह से जब वह खाते हैं तो उन्हें स्वाद की कमी महसूस होती है। लेकिन, नए शोध में निष्कर्ष निकला है कि इंसान जीभ से भी गंध को सूंघ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें