फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: फिर से लौट आया है कोरोना का कहर, आपकी ये पांच गलतियां आपको कर सकती है संक्रमित

Wed, 04 May 2022 11:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : अमर उजाला
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

देश में कोरोना का कहर फिर से डॉक्टर्स से लेकर आम लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ देश में कुछ समय पहले तक कोरोना कमजोर पड़ता हुआ नजर आ रहा था, तो वहीं मौजूदा समय में हर दिन कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं। बात अगर बीते 24 घंटे की करें, तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3 हजार 205 कोरोना के केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 31 मरीजों की जान भी इस कोरोना ने ली है। हालांकि, बीते 24 घंटे में 2802 कोरोना मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। लेकिन जिस तरह से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, वो हर किसी के लिए चिंता का विषय है। वहीं, कुछ लोग कोरोना को हल्के में लेते हुए कई तरह की गलतियां कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कोरोना से बचने के लिए किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : ANI
भूलकर भी न करें ये गलतियां:-

वैक्सीन न लगवाना
  • कई लोगों ने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है। ऐसे में अगर आप कोरोना से खुद को बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। भारत में लगातार वैक्सीनेशन का अभियान जारी है, और जो लोग इसको लेकर शंका कर रहे हैं उन्हें ये जान लेना चाहिए कि डॉक्टर्स पहले ही वैक्सीन को पूरी तरह असरदार और सुरक्षित बता चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
बूस्टर डोज से दूरी बनाना
  • देश में 18 और 40 प्लस उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज भी शुरू हो चुका है। जबकि, कई लोग बूस्टर डोज को लेकर भी लापरवाही करते हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लिए हुए 9 महीने हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज भी लेना चाहिए।

4 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : amar ujala
मास्क न पहनना
  • कई लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। जबकि कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि हर कोई मास्क पहने। दफ्तर में, सफर में, घर के बाहर आदि जगहों पर आप मास्क जरूर पहनकर रखें। खुद मास्क पहनें और दूसरों को भी मास्क पहनने के लिए कहें। सर्जिकल मास्क या फिर आप कपड़े वाला मास्क पहन सकते हैं। वहीं, डबल मास्किंग भी एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
हाथों को साफ न करना
  • कई लोग हैंड हाइजीन को पूरी तरह भूल से गए हैं। लेकिन कोरोना को मात देने के लिए आपको अपने हाथों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। आप साबुन और पानी की मदद से 20 मिनट तक अपने हाथों को जरूर धोएं। वहीं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
सामाजिक दूरी का ध्यान न रखना
  • जिस तरह से मौजूदा समय में लगभग सभी जगह खुली हुई है। ऐसे में लोगों के संक्रमित होने का खतरा ज्यादा बना हुआ है। इसलिए जरूरी है आप सामाजिक दूरी बनाकर रखें। दफ्तर में, शॉपिंग मॉल में आदि जगहों पर भीड़ का हिस्सा न बनें और जितना हो सके बेवजह घर से बाहर न निकलें।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें