हमारी किचन में मौजूद कई चीजें सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना मानी जाती हैं। कई चीजों को तो हम रोजाना प्रयोग में लाते हैं, पर उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ से ज्यादातर लोग अनजान रहते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि हम सभी के घरों में आसानी से उपलब्ध एक औषधि कई प्रकार के गंभीर कैंसर, हृदय रोगों और जानलेवा संक्रमण के जोखिम को कम कर सकती है। भारतीय भोजन में प्रयोग में लाई जाने वाली इन औषधियों को मेडिकली प्रमाणिकता भी मिल चुकी है। इन पर किए गए शोध में नियमित रूप से इसके सेवन की आदत को विशेषज्ञ काफी लाभकारी मानते हैं।
इस लेख में हम हर घर में उपलब्ध और प्रयोग में लाए जाने वाले लहसुन की बात कर रहे हैं। लहसुन, भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ वर्षों से कई तरह के रोगों के घरेलू उपचार के तौर पर भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। पर इस लेख में हम लहसुन के अध्ययन आधारित स्वास्थ्य लाभ के बारे में बात करेंगे।
शोध में पाया गया है कि लहसुन में कई प्रकार के ऐसे यौगिक और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो इंसानों में गंभीर कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए लहसुन के अध्ययन आधारित ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।