लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा दिया है। कम उम्र में ही हृदय रोग, डायबिटीज सहित कई प्रकार की क्रॉनिक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाई ब्लड प्रेशर भी एक ऐसी ही दिक्कत है जिसका सभी उम्र के लोग शिकार देखे जा रहे हैं, इसे बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों के लिए भी प्रमुख कारण माना जाता रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। इसके लिए खान-पान में सुधार, सोडियम का सेवन कम करना और नियमित व्यायाम जरूरी है। इसके अलावा यदि आपके माता-पिता में से किसी को पहले से ब्लड प्रेशर की दिक्कत रही है तो आपको भी नियमित रूप से ब्लड प्रेशर मॉनिटर करते रहना और इसकी रीडिंग पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।