फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: मोतियों जैसे चमकेंगे आपके भी दांत, बस कीजिए यह चार आसान से उपाय

Sun, 15 Aug 2021 02:24 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ और सफेद दांत कैसे पाएं? - फोटो : social media
Medically Reviewed by-
डॉ प्रभास नागर
(दंत रोग विशेषज्ञ)

चंडीगढ़

हम सभी चाहते हैं कि हमारे दांत बिल्कुल साफ और सफेद बने रहें, पर वास्तव में कितने लोगों का यह सपना पूरा हो पाता है? कहीं आप भी तो उन्हीं लोगों में से नहीं हैं जिन्हें दांतों के पीलेपन और गंदगी के कारण लोगों के बीच खुलकर हंसने में भी संकोच होता है? स्वस्थ और सुंदर दांत वास्तव में व्यक्तित्व के लिए बेहद आवश्यक होते हैं, आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले एक दशक में डेंटल क्लीनिक पर दांतों को साफ कराने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा देखा गया है। एक अनुमान के मुताबिक हर चार में से एक लोग को दांतों के पीलेपन या इससे संबंधित अन्य समस्याएं हैं। डॉक्टरों के मुताबिक हमारी जीवनशैली की खराब आदतें इस समस्या को बढ़ा रही हैं। इसके अलावा समय के साथ पानी की स्वच्छता में आई कमी के कारण भी लोगों को इस तरह की समस्याएं अब ज्यादा हो रही हैं।  आइए आगे की स्लाइडों में उन उपायों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं, जिनको प्रयोग में लाकर दांतों को साफ रखा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
दांतों का पीलापन कैसे कम करें? - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में चंडीगढ़ में दंत रोगों के विशेषज्ञ डॉ प्रभास नागर कहते हैं, ओरल हाइजीन का दांतों के रंग पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा चूंकि पिछले कुछ दशकों में कोल्ड-ड्रिक्स, तंबाकू उत्पाद और शराब का सेवन भी वयस्कों में काफी बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग दांतों के पीलापन और अन्य कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जा रहे हैं। दांतों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद आसान है, बताए जा रहे उपायों को प्रयोग में लाकर आप भी अपने दांतों का साफ और चमकदार बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
तंबाकू के कारण खराब हो सकते हैं दांत - फोटो : getty images
आदतों को बदलें
डॉ प्रभास कहते हैं, धूम्रपान और तंबाकू जैसे उत्पादों का अधिक सेवन करने वाले लोगों के दांत अक्सर भूरे या पीले रंग के हो जाते हैं। दांतों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए तंबाकू चबाने या धूम्रपान करने से बचें, क्योंकि इनसे निकलने वाले टार दांतों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ भी खाने के बाद मुंह की अच्छे से साफ-सफाई अवश्य कर लेनी चाहिए। वरना भोजन के अवशेष दांतों में सड़न की समस्या का कारण बन सकते हैं।

4 of 5
आहार में शामिल करें पौष्टिक चीजें - फोटो : Social media
आहार का भी पड़ता है असर
दंत रोग विशेषज्ञों के मुताबिक फलों और सब्जियों से भरपूर स्वस्थ और संतुलित आहार दांतों को स्वस्थ और सफेद रखने में मदद कर सकते हैं। जो लोग कॉफी, चाय, सोडा, रेड वाइन आदि का सेवन अधिक करते हैं, उनमें दांतों से संबंधित समस्याओं के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आहार में उन चीजों को जरूर शामिल करें जिनमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती हो, दांतों की मजबूती के लिए यह बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौखिक स्वच्छता का रखें ध्यान (सांकेतिक) - फोटो : pixabay
मौखिक स्वच्छता का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उचित मौखिक स्वच्छता बनाए रखकर दांतों को स्वस्थ और साफ दोनों रखने में मदद मिल सकती है। रोजाना सुबह-शाम कम से कम दो मिनट ब्रश अवश्य करें। जीभ को साफ करना और अच्छी तरह कुल्ला करना भी बहुत आवश्यक है। दांतों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा को भी प्रयोग में लाया जा सकता है। थोड़े से पानी में बेकिंग पाउडर मिलाकर दांतों को ब्रश करने से भी दांत चमक जाते हैं। यह सभी उपाय करके आप आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 




-----------------
नोट: यह लेख चंडीगढ़ में दंत रोगों के विशेषज्ञ डॉ प्रभास नागर के सुझावों के आधार  पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें