स्वस्थ रहना कौन नहीं चाहता है? पर क्या आप जानते हैं कि यह कैसे किया जा सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी अंगों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इसमें भी फेफड़ों की सेहत का ख्याल रखना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। नेशनल हार्ट, ब्लड एंड लंग इंस्टीट्यूट के अनुसार, फेफड़ों से संबंधित रोगों के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। एक अनुमान के मुताबिक हर साल करीब 2.35 लाख से अधिक लोग फेफड़ों से संबंधित तमाम तरह की बीमारियों के कारण मौत के शिकार हो जाते हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी लोगों में फेफड़ों से संबंधित तमाम तरह की जटिलताएं देखने को मिली थीं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों के लिए इस बेहद नाजुक अंग का देखभाल करते रहना जरूरी है। हमारी कुछ आदतें इस अंग को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा सकती हैं, इसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए?