फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: बिना दवाइयों के भी ब्लड प्रेशर को कर सकते हैं कंट्रोल, अमेरिकी विशेषज्ञ ने 10 प्वाइंट्स में बताए उपाय

Wed, 29 Dec 2021 06:06 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ब्लड प्रेशर को कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay
पिछले एक दशक में जिन स्वास्थ्य समस्याओं ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया है, हाई ब्लड प्रेशर उनमें से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारक माना जाता है। यही कारण है कि डॉक्टर हाई ब्लड प्रेशर को 'साइलेंट किलर डिजीज' के रूप में भी वर्गीकृत करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि हमारी जीवनशैली की कई खराब आदतें जैसे आहार में गड़बड़ी और शारिरिक निष्क्रियता के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है, इस बारे में लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम में से ज्यादातर लोग उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए दवाओं को प्रयोग में लाते रहते हैं, हालांकि इन दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में दवाओं पर निर्भरता कम करने के तरीकों की तलाश करनी चाहिए। हाइपरटेंशन की समस्या को कम करने को लेकर अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ माइकल ग्रेगर ने कुछ उपायों के बारे में बताया है जिनको प्रयोग में लाकर बिना दवाइयों के भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ब्लड प्रेशर को करने के उपाय - फोटो : iStock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
डॉ माइकल ग्रेगर कहते हैं, उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए हमें दवाओं से ज्यादा अन्य प्राकृतिक तरीकों को प्रयोग में लाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए जीवनशैली में कुछ सामान्य से बदलाव करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसके लिए फास्टिंग करना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जिन लोगों को लंबे समय से उच्च रक्तचाप की समस्या है उन्हें पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी लाभ मिल सकता है। आइए ब्लड प्रेशर को कम करने वाले तरीकों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आहार का रखें विशेष ख्याल - फोटो : iStock
ब्लड प्रेशर को कम करने के तरीके
डॉ माइकल ने अपने वीडियो में उच्च रक्तचाप को कम करने वाले उपायों के बारे में बताया है। डॉ ग्रेगर कहते हैं, इन उपायों को प्रयोग में लाकर ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
  • डॉ ग्रेगर बताते हैं कि उच्च रक्तचाप के रोगियों को आहार में पौधों पर आधारित चीजों (फल और सब्जियां) को अधिक शामिल करना चाहिए, इससे बीपी 7 अंक तक कम हो जाता है।
  • पौधों पर आधारित भोजन को बढ़ाने और मांस के सेवन को कम करके रक्तचाप में 11 प्वाइंट्स तक की कमी लाई जा सकती है।
  • शराब छोड़कर आप हाई बीपी में 5 प्वाइंट की अतिरिक्त कमी कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अधिक वजन को भी ब्लड प्रेशर का कारक माना जाता है। अपने वजन को करीब 5 किलो तक कम करने से सिस्टोलिक बीपी में 7 प्वाइंट्स की कमी की जा सकती है।
  • कम से कम 3 महीने के लिए नियमित एरोबिक व्यायाम ब्लड प्रेशर को 9 प्वाइंट तक कम करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सोडियम के सेवन को कम करें - फोटो : iStock
इन बातों का भी रखें ध्यान
डॉक्टर ग्रेगर ने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कुछ और विंदुओं पर ध्यान देने की बात कही है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को सोडियम का सेवन कम करना चाहिए, ऐसा करके आप बीपी को 15 प्वाइंट्स तक कम कर सकते हैं।
  • सोडियम के सेवन में कमी के साथ विशुद्ध रूप से पौधों पर आधारित आहार का सेवन करके बीपी को 18 प्वाइंट्स तक कम करने में मदद मिल सकती है।
  • जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है उनके लिए उपवास करना भी फायदेमंद है। उपवास के दौरान सिर्फ पानी पीकर ब्लड प्रेशर में 37 प्वाइंट्स तक की कटौती की जा सकती है।
  • ध्यान रखें उपवास एक दिन से अधिक और बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं करना चाहिए। 
  • एक दिन में 300-कैलोरी को निर्धारित करके भी ब्लड प्रेशर को कम करने में सफलता मिल सकती है। इसके लिए फलों के जूस, सब्जियों के सूप आदि का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें