फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: क्या आप भी कमजोर याददाश्त की समस्या से हैं परेशान? इन उपायों से मिल सकता है जल्द लाभ

Sun, 29 Aug 2021 06:47 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
याददाश्त में कमजोरी की समस्या (सांकेतिक) - फोटो : pixa
तेजी से दौड़ती-भागती इस दुनिया में कुछ चीजों को भूल जाना सामान्य है। हाल ही में मिले किसी व्यक्ति का नाम भूल जाना, चीजों को रखकर उसे आसानी से ढूंढ न पाना, इस तरह की समस्याएं हम सभी को अक्सर होती रहती हैं, पर अगर यही समस्या आपको दिन में कई बार होने लगे तो ऐसी स्थिति को सामान्य नहीं माना जा सकता है। याददाश्त में कमजोरी की समस्या के चलते यदि आपका दैनिक जीवन प्रभावित होने लगे तो इस तरह की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कमजोर याददाश्त की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। खान-पान में कमी, जीवनशैली में खराबी और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य प्रकार की दिक्कतों में लोगों को कमजोर याददाश्त की समस्या हो सकती है। डॉक्टर कहते हैं, यदि जीवनशैली की कुछ आदतों को ठीक कर लिया जाए तो याददाश्त में कमी की दिक्कत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ सामान्य आदतों के बारे में जानते हैं, जिसके कारण लोगों को याददाश्त से संबधित दिक्कतें हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कई कारणों से कमजोर हो सकती है याददाश्त - फोटो : Pixabay
कमजोर यादादश्त की समस्या के क्या कारण हो सकते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपको यह महसूस हो सकता है कि समय-समय पर आपकी याददाश्त कमजोर होती जा रही है। उम्र के साथ शरीर में होने के बदलाव के कारण ऐसा होना स्वाभाविक है, पर अगर कम उम्र में ही आपको बार-बार चीजें भूल जाती हैं तो इस बारे में सावधान हो जाने की जरूरत है। डॉक्टर कहते हैं, कई सारी स्थितियां आपकी याददाश्त को कमजोर कर सकती हैं। विटामिन बी-12 की कमी, नींद की समस्या, शराब या नशीली दवाओं का उपयोग, कैंसर उपचार जैसे किमोथेरेपी या रेडिएशन, सिर की चोट या मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी के कारण भी कुछ लोगों को यह दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
ज्यादा तनाव लेने से बचें (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
तनाव कम लेने से याददाश्त में हो सकता है सुधार
हार्वर्ड की किताब "इम्प्रोविंग मेमोरी: अंडरस्टैंडिंग एज-रिलेटेड मेमोरी लॉस" में याददाश्त को कमजोर करने वाली कुछ आदतों का जिक्र मिलता है। इस किताब में लेखक बताते हैं, जो लोग अधित तनाव लेते हैं उनमें अन्य लोगों की तुलना में याददाश्त की कमजोरी की समस्या अधिक हो सकती है।  तनाव की स्थिति, नशे की ही तरह ही मस्तिष्क की यादों को संग्रहित करने की क्षमता को कमजोर करती जाती है। तनाव का प्रबंधन करके कमजोर याददाश्त की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

4 of 5
अच्छी याददाश्त के लिए खाएं पौष्टिक चीजें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
आहार से भी प्रभावित होती है याददाश्त
डॉक्टर कहते हैं, स्वस्थ आहार आपके मस्तिष्क के लिए भी उतना ही अच्छा माना जाता है जितना कि आपके हृदय के लिए। फल, सब्जियां और साबुत अनाज, मछली, बीन्स और प्रोटीन युक्त आहार को भोजन में शामिल करने से आपके याददाश्त की समस्या में सुधार हो सकता है। कमजोर याददाश्त की समस्या वाले लोगों को आहार में बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सभी के लिए आवश्यक है अच्छी नींद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
अच्छी नींद लेना बेहद आवश्यक
याददाश्त में कमजोरी की समस्या को कम करने में अच्छी नींद लेना काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। जिन लोगों को अक्सर चीजों को भूल जाने की समस्या रहती है उन्हें पर्याप्त नींद लेने को प्राथमिकता बनानी चाहिए। वयस्कों को रात में सात से नौ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। हालांकि ध्यान रखें यदि आपको नींद न आने की समस्या है तो इसकी पूर्ति के लिए नींद की दवाइयों का सहारा न लें, यह और अधिक नुकसानदायक हो सकता है।

------------
स्रोत और संदर्भ: 
Harvard book: “Improving Memory: Understanding age-related memory loss”

अस्वीकरण नोट: यह लेख हार्वर्ड की किताब "इम्प्रोविंग मेमोरी: अंडरस्टैंडिंग एज-रिलेटेड मेमोरी लॉस" केसाथ अन्य मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें