फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए करें बस ये पांच काम और ऐसे रखें खुद का ख्याल

Thu, 26 Dec 2019 08:54 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Winter - फोटो : Pixabay
इन दिनों ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत से लेकर कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप है। हिमाचल की ओर से आ रही बर्फीली हवाएं तो जैसे शरीर को छेद रही है। इस हांड़ कंपा देने वाली ठंड में जरा सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, वरना आपको सर्दी, बुखार से लेकर कई तरह की बीमारियां हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं कि ठंड से बचने के लिए क्या करें:
विज्ञापन

2 of 6
winter - फोटो : Amar ujala
शरीर के तापमान को मेंटेन करने के लिए भरपेट खाना खाएं। न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म पानी पीएं। गुड़, तिल, मूंगफली, ड्राइ फ्रूट और अदरक का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 6
delhi winter - फोटो : पीटीआई
गर्म जगहों से सीधे ठंड वाली जगह पर न जाएं। सर्दियों में अलसी के बीज और तेल का भी इस्तेमाल करें। भोजन में नमक की मात्रा सीमित रखें।

4 of 6
ठंड के दौरान काॅलेज छात्राएं(FilePhoto) - फोटो : अमर उजाला
हार्ट और बीपी के मरीज सुबह एकदम से ठंड में बाहर न जाएं। कमरे से बाहर निकलें तो गर्म कपड़े पहने रहें। बिस्तर छोड़ने के बाद थोड़ा व्यायाम अवश्य करें। व्यायाम करने के लिए ज्यादा ठंड हो तो बाहर न ही जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
delhi cold - फोटो : अमर उजाला
बहुत ज्यादा उपवास न रखें और न ही ज्यादा भारी एक्सरसाइज करें। सुबह और रात में टहलने से बचें और यदि टहलें तो वुलेन कपड़े अच्छी तरह से पहनें। कान में तो बिल्कुल ही ठंडी हवा न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिर और हाथ-पैर अच्छी तरह ढक कर ही बाहर निकलें। रक्तचाप के मरीज नियमित ब्लड प्रेशर चेक कराएं। कॉलेस्ट्राल और बीपी नियंत्रित रखें। रात में सोते समय पर्याप्त कंबल या रजाई ओढ़कर सोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें