फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tip: बच्चे से लेकर बुजुर्ग रहें सावधान! बाजार की बर्फ हो सकती है सभी के लिए हानिकारक

Wed, 22 Apr 2026 10:46 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How Market Ice Cubes Are Make You Sick: अगर आप भी बाजार में मिलने वाली बर्फ की सिल्ली से बर्फ खरीदते हैं या आइस क्यूब खरीदते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। यहां हम आपको इसके नुकसान बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
बाजार में मिलने वाली बर्फ खरीदना कितना खतरनाक? - फोटो : AI
How Market Ice Cubes Are Make You Sick: गर्मी का मौसम आते ही ठंडा पानी और बर्फ का सेवन बढ़ जाता है लेकिन हर घर में फ्रिज या फ्रीजर होना जरूरी नहीं है। ऐसे में लोग अक्सर बाजार से सिल्ली या आइस क्यूब खरीदते हैं। हालांकि, यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है। 

बाजार की बर्फ अक्सर खुले वातावरण में बनाई जाती है और इसमें धूल, गंदगी, बैक्टीरिया या रासायनिक मिलावट हो सकती है। अगर इसे जूस या शरबत में मिलाते हैं, तो यह शरीर में जाकर कई परेशानियों का कारण बन सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून वाले लोगों के लिए यह खतरा और बढ़ जाता है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि बाजार की बर्फ क्यों हानिकारक हो सकती है और इसे सुरक्षित तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
बाजार में मिलने वाली बर्फ खरीदना कितना खतरनाक?
सफाई की कमी
 
  • अधिकांश बाजार की बर्फ साफ पानी से नहीं बनाई जाती। 
  • खुले वातावरण में बनने वाली बर्फ में धूल, गंदगी और अन्य अपशिष्ट आसानी से समा सकते हैं।
  • इसी वजह से यह स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण हो जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बाजार में मिलने वाली बर्फ खरीदना कितना खतरनाक? - फोटो : Freepik.com
बैक्टीरिया और कीटाणु
 
  • बर्फ बनाने और स्टोर करने की असुरक्षित प्रक्रिया के कारण इसमें हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणु मौजूद हो सकते हैं। 
  • ये पेट और शरीर में संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

 

4 of 6
बाजार में मिलने वाली बर्फ खरीदना कितना खतरनाक? - फोटो : Freepik.com
पेट संबंधी समस्याएं
 
  • बिना सफाई वाली बर्फ खाने से दस्त, अपच, गैस और अन्य पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 
  • खासकर बच्चों और बुजुर्गों में ये समस्याएं जल्दी उभर सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
बाजार में मिलने वाली बर्फ खरीदना कितना खतरनाक? - फोटो : Adobe Stock
रासायनिक मिलावट
 
  • कभी-कभी बर्फ बनाने में पानी को साफ करने वाले केमिकल्स का अधिक उपयोग किया जाता है। 
  • यह शरीर में जमा होकर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाजार में मिलने वाली बर्फ खरीदना कितना खतरनाक?
सुरक्षित विकल्प
 
  • घर पर साफ और उबले हुए पानी से बर्फ बनाएं।
  • भरोसेमंद ब्रांड की पैक्ड आइस क्यूब्स ही खरीदें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें