फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: नींद, मांसपेशियां और दिल, तीनों के लिए जरूरी है ये न्यूट्रिशन; आपमें इसकी कमी तो नही?

Fri, 20 Nov 2026 07:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैग्नीशियम शरीर की मांसपेशियों, नसों, दिल और ऊर्जा के लिए जरूरी मिनरल है। इसकी कमी से थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी और नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी गंभीर कमी हो जाए तो दिल की धड़कन प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
थकान की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हमारा खान-पान ऐसा होना चाहिए, जिससे रोजाना के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। अच्छी सेहत के लिए सिर्फ विटामिन्स ही नहीं, बल्कि कई मिनरल्स की भी जरूरत होती है। मिनरल्स की वैसे तो हमें कम मात्रा में जरूरत होती है, पर इसका शरीर में काम बड़ा महत्वूर्ण होता है।

मैग्नीशियम ऐसा ही एक जरूरी मिनरल है, जो शरीर की मांसपेशियों से लेकर नसों और हड्डियों से लेकर दिल की सेहत को ठीक तरीके से काम करने में मदद करता है। शरीर में ऊर्जा बनाने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने जैसी प्रक्रियाओं में भी मिनरल्स की  महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मसलन अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हुई तो इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।

कहीं आपमें मैग्नीशियम की कमी तो नहीं है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मैग्नीशियम क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
अच्छी सेहत के लिए जरूरी है मैग्नीशियम

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ज्यादातर वयस्कों को रोजाना 310-420 मिलीग्राम मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है। इतनी मात्रा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों में इसकी कमी देखी जा रही है।
 
  • मैग्नीशियम की लंबे समय तक कमी रहने पर शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती  हैं। 
  • कुछ लोगों को इसके कारण मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, थकान और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • वहीं जिन लोगों में इसकी गंभीर कमी होती है, उनमें इसका दिल की धड़कन पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
मैग्नीशियम की कमी से हार्ट की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock Photo
मैग्नीशियम की कमी से क्या समस्याएं होती हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मैग्नीशियम शरीर में मांसपेशियों के सिकुड़ने और आराम करने की प्रक्रिया में मदद करता है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, कंपन, कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
 
  • मैग्नीशियम नसों के सामान्य कामकाज और शरीर के ऊर्जा उत्पादन में भी भूमिका निभाता है। इसकी कमी से बेचैनी, चिड़चिड़ापन और नींद प्रभावित हो सकती है।
  • दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने के लिए भी मैग्नीशियम जरूरी है।
  • जिन लोगों में इसकी कमी होती है उनमें दिल की धड़कन अनियमित होने और ब्लड प्रेशर और शरीर के दूसरे मिनरल्स का संतुलन भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
मैग्नीशियम सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Adobe Stock
फिर मैग्नीशियम की कमी कैसे पूरी करें?

शरीर को स्वस्थ रखने और मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में थोड़ी सी सुधार आपके लिए बड़ी फायदेमंद हो सकती है। हमारे घरों में मौजूद कई चीजों में इसकी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
 
  • बादाम, काजू, कद्दू के बीज, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालें मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं।
  • जिन लोगों में इसकी गंभीर कमी होती है उन्हें डॉक्टर मैग्नीशियम के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें