फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: जानिए आपको दी जा रही वैक्सीन कितनी प्रभावी है? टीके के बाद कितने लोग हुए संक्रमित?

Sun, 25 Apr 2021 01:05 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में टीकाकरण को सबसे प्रभावी उपाय के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने भी अब एक मई से देश में 18 साल और उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण करने का ऐलान कर दिया है। देश में मौजूदा समय में दो वैक्सीन- कोवैक्सीन और कोवीशील्ड को प्रयोग में लाया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन, लोगों में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम कर देती है।
आइए जानते हैं देश में प्रयोग में लाई जा रही यह दोनों वैक्सीन संक्रमण से सुरक्षा देने में कितनी प्रभावी हैं। क्या यह कोरोना के सभी  वैरिएंट्स के खिलाफ कारगर हैं?
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण में प्रभावी मानी जा रही कोवैक्सीन, पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन है। इसे भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने तैयार किया है। हाल ही में फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल्स के दूसरे अंतरिम नतीजों के आधार पर वैज्ञानिकों नें इस वैक्सीन की एफिकेंसी 78 फीसदी पाई है। सरल भाषा में समझें तो यह संक्रमण रोकने में 78 फीसदी तक कारगर हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
संक्रमण रोकने में कारगर हैं भारतीय टीके - फोटो : Pixabay
इससे पहले वैज्ञानिकों नें कोवीशील्ड को संक्रमण रोकने में 70 फीसदी जबकि कोवैक्सिन को 81 फीसदी कारगर माना था। हालांकि अब इसमें थोड़ा सा बदलाव करते हुए विशेषज्ञों ने इसकी प्रभाविकता 78 फीसदी तक की रखी है। तीसरे चरण के ट्रायल में वैज्ञानिकों नें 25800 लोगों पर अध्ययन करके यह नतीजा प्राप्त किया है। 
 

4 of 6
कोरोना का टीका - फोटो : पीटीआई
क्या हैं इसके मायने 
वैक्सीन को तैयार करके लोगों को लिए उपलब्ध कराने के दौरान कई स्तर पर इसका परीक्षण किया जाता है। इन परीक्षणों के आधार पर यह जानने की कोशिश की जाती है कि वैक्सीन कितने फीसदी लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने में कारगर हो सकती है। भारत के संदर्भ में देखें तो वैक्सीन लेने के बाद पॉजिटिव हुए मरीजों में गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

5 of 6
वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं कई लोग - फोटो : Social Media
टीके के बाद कितने लोग हुए संक्रमित
20 अप्रैल तक स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक-
  • कोवैक्सीन के अब तक कुल 1.1 करोड़ खुराक दिए जा चुके हैं। पहले डोज में 93.56 लाख लोगों को टीके दिए गए जिसके बाद 4208 लोग संक्रमित हुए वहीं दूसरी डोज में 17.37 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए जिसके बाद कुल 695 लोगों को संक्रमण हुए। 
  • कोवीशील्ड के अब तक कुल 11.6 करोड़ खुराक दिए जा चुके हैं। पहले डोज में 10.04 करोड़ लोगों को टीके दिए गए जिसके बाद 17145 लोग संक्रमित हुए वहीं दूसरी डोज में 1.58 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए गए जिसके बाद कुल 5014 लोगों को संक्रमण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस के तमाम वैरिएंट्स आ चुके हैं सामने - फोटो : ANI
क्या सभी वैरिएंट्स पर प्रभावी है वैक्सीन
आईसीएमआर के डायरेक्टर डॉ. बलराम भार्गव का कहना है कि कोवैक्सिन यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील के साथ भारत में मिले अब तक सभी डबल म्यूटेंट वैरिएंट पर कारगर रही है। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी ने तमाम वैरिएंट्स पर वैक्सीन की जांच की है। हमें अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।  

-------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों, आईसीएमआर के डायरेक्टर डॉ. बलराम भार्गव के बयान और मीडिया रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें