योग से नियंत्रित कर सकते हैं हाइपरटेंशन
- फोटो : Social Media
कोविड के समय में बचाव के टिप्स
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाइपरटेंशन के शिकार लोगों को कोरोना के समय में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
- उच्च रक्तचाप वाले रोगियों को खान-पान बेहद संतुलित और पौष्टिक रखना चाहिए। संतरा, केला, पालक, ब्रोकली आदि रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं।
- सोडियम युक्त भोजन का सेवन कम करना चाहिए। खाने में नमक को कम कर सकते हैं।
- ऐसे रोगियों को नियमित रूप से हल्के स्तर के व्यायम और योग आसन जरूर करने चाहिए।
- पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
- समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें। अगर यह बढ़ा हुआ दिखता है तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- उच्च रक्तचाप की जो भी दवाइयां चल रही हैं उन्हें बिना गैप के लेते रहें।
----------
नोट: यह लेख डॉ. राजन गांधी के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ राजन योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।