फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus आखिर फैलता कैसे है? खांसने, छींकने से लेकर ये हैं 6 बड़े कारण

Wed, 04 Mar 2020 06:20 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
CoronaVirus - फोटो : PTI
कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरतने को कहा गया है। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि घबराने की जरुरत नहीं है, हालात सामान्य हैं। ऐसे में अफवाहों से बचे रहना भी बहुत जरुरी है। दरअसल, भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखकर हर कोई जानना चाह रहा है कि कोरोना वायरस आखिर फैलता कैसे है? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
corona virus - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको भी कोरोना वायरस हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि संक्रमित व्यक्ति और आपके बीच की दूरी अगर 6 फीट से कम है तो आपको संक्रमण होने का बड़ा खतरा है। 
विज्ञापन

3 of 7
खांसने और छींकने से भी कोरोना वायरस फैलता है। डॉक्टरों की सलाह है कि आप घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह को ढक कर रखें। इसके लिए मास्क पहनें। खांसने और छींकने वाले लोगों के संपर्क में आने से बचें। 

4 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
संक्रमित हवा से
कोरोनावायरस संक्रमित हवा से भी फैल सकता है। अगर कोरोनावायरस से पीड़ित कोई व्यक्ति आपके आसपास खांस या छींक रहा हो तो संक्रमित हवा के माध्यम से आपको भी इंफेक्शन हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
छूने से फैलता है कोरोना वायरस
संक्रमित व्यक्ति ने यदि किसी टेबल, बेड या अन्य सामान छुआ है और फिर आप उन सामानों के संपर्क में आते हैं, तो इससे आपको इंफेक्शन हो सकता है। ऐसी वस्तुओं को न छुएं और अगर छूना पड़ा तो हैंडवाश कर लें। 
विज्ञापन

6 of 7
कई बार ऐसा होता है कि संक्रमित व्यक्ति को पता नहीं होता, वह अपने लक्षणों को पहचान नहीं पाता है। ऐसे लोगों से दूर रहना बेहतर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस के बारे में कहा गया है कि यह किसी जानवर से फैला है, इसलिए चीन ने सबसे पहले लोगों को मांस न खाने की सलाह दी थी। भारत में भी मांस के सेवन से परहेज करने को कहा गया है। हालांकि बीबीसी के अनुसार, चिकेन और अंडा खाने से इसके फैलने का खतरा नहीं है। 

यहां पढ़ें: क्या अंडा, चिकन खाने से फैलेगा कोरोनावायरस? यहां जानें ऐसे ही कई सवालों के जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें