आंखों की जांच
- फोटो : Adobe Stock
'आंखों की रोशनी 20/20 है' का क्या अर्थ है?
'आंखों की रोशनी 20/20 है' का अर्थ है कि आपकी आंखों की दृष्टि सामान्य और स्पष्ट है, जिसका मतलब है कि आप 20 फीट की दूरी से भी उतनी ही स्पष्टता से देख सकते हैं जितनी एक औसत व्यक्ति 20 फीट से देख सकता है। जैसे अगर आप 20 फीट की दूरी से उन चीजों को पढ़ पा रहे हैं जिसे एक सामान्य इंसान 20 फीट से पढ़ रहा है तो ये सामान्य है।
वहीं अगर आप 20 फीट की दूरी से वह चीज स्पष्ट देख सकते हैं, जिसे सामान्य व्यक्ति सिर्फ 15 फीट की दूरी से देख पाता है इसका मतलब है कि आपकी दृष्टि औसत से बेहतर है। इसका अर्थ है कि आपकी दृष्टि 20/15 है, औसत से अच्छी है।
आंखों की रोशनी 20/25 होने का अर्थ है कि आप 20 फीट की दूरी से वही देख सकते हैं, जो एक सामान्य दृष्टि वाला व्यक्ति 25 फीट की दूरी से देख सकता है। यह दर्शाती है कि आपकी दृष्टि में थोड़ी कमी है, ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Health Tips: क्या सिर्फ आंखों में देखने से फैलता है कंजक्टिवाइटिस? जानें इस बीमारी से जुड़े चार मिथक और सच्चाई