कोरोना टीका (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
क्या है विशेषज्ञों की सलाह?
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के सुझावों के मुताबिक छह महीने या उससे अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 का नवीनतम टीका लगवाना चाहिए। जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में महामारी विज्ञानी और प्रोफेसर एमिली स्मिथ कहती हैं, कोरोना के तमाम नए वेरिएंट्स या नई लहरों के प्रकोप को कम करने के लिए हम जो मुख्य काम कर सकते हैं, वह है बूस्टर शॉट लगवाना। आम तौर पर, हम पाते हैं कि बूस्टर वैक्सीन हमें नए वेरिएंट के खिलाफ व्यापक सुरक्षा प्रदान करती है। बुजुर्गों के लिए ये और भी जरूरी है।
इसके अलावा हम सभी को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए, ये समझते हुए कि कोरोना, फ्लू वायरस की तरह हमेशा हमारे आसपास ही रहने वाला है।
--------------
स्रोत और संदर्भ
New COVID variant XEC now in half of states
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।