महामारी काल में वायु प्रदूषण को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इसके कारण कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पूर्व में हुए कई अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है। भारत में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण भी इस विषय पर महत्वपूर्ण सुनवाई कर रहा है। अब एक अमेरिकी शोध में भी इस बात के प्रमाण मिले हैं कि वायु प्रदूषण के कारण कोरोनो से होने वाली मौत के मामले बढ़ सकते हैं। दरअसल, अमेरिका की तीन हजार से अधिक काउंटी पर किए गए एक नए शोध में यह बताया गया है कि जो लोग प्रदूषण कारक सूक्ष्म कणों के संपर्क में अधिक समय तक रहते हैं, उनकी कोविड-19 से मौत होने की आशंका बढ़ जाती है।