संक्रमित बच्चों में सांस लेने की दिक्कत के मामले
- फोटो : iStock
क्रुप जैसी समस्याओं का बन रहा कारण, आईसीयू केस भी बढे़
चीन के ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, स्वास्थ्य संरक्षण केंद्र के संचारी रोग प्रभाग निदेशक चुआंग शुक-क्वान ने बताया कि कुछ संक्रमित बच्चों में क्रुप बीमारी भी विकसित हुई है जिससे पता चलता है कि बच्चों की श्वासनली में वायरस से संक्रमण के कारण सूजन की समस्या हो रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चों में सबसे आम शिकायतें स्मृति हानि, संज्ञानात्मक समस्याओं, अनिद्रा, सिरदर्द और बेचैनी की देखी जा रही हैं। कुछ के लक्षण तेजी से बिगड़ते हुए देखे गए जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भी भर्ती करना पड़ा है। ये सभी संकेत गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं।