प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लक्षणों पर ध्यान दीजिए
अगर आपके बच्चे को पिनवार्म यानी उसके पेट में कीड़े हैं, तो आप ये जानेंगे कैसे कि वो इस समस्या से जूझ रहा है। इसके लिए कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे में इस समस्या को पहचान सकते हैं। इसका सबसे पहला और नॉर्मल लक्षण ये है कि अगर आपके बच्चे के पेट में कभी-कभी अचानक दर्द उठता है, तो आप ये समझ लीजिए कि उसके पेट में कीड़े हो सकते हैं। इसके अलावा गुदा यानी Anus में खुजली होना और वो भी ज्यादातर रात के समय खुजली होना, बच्चे को उल्टी होना, उसमें चिड़चिड़पन होना और पेशाब करते वक्त जलन होना। ये सभी इसके मुख्य लक्षण हैं।